Helicopter Crash in America: अमेरिका में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय मूल के एक पायलट की मौत हो गई. यह घटना उनकी शादी के कुछ घंटो बाद हुई है. ऐसे में जिसने भी इस खबर को सुना थोड़ी देर के लिए सन्न रह गया. हालांकि, इस दुर्घटना में पायलट की जान चली गई है, लेकिन उनकी पत्नी बच गई. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
क्या है पूरा घटनाक्रम, जानें मामला
डेव फिजी और उनकी जेसनी ने शुक्रवार रात जॉर्जिया के डॉसनविले में शादी की ती. इसके बाद रॉबिन्सन R66 हेलिकॉप्टर पर सवार हुए थे. अटलांटा न्यूज एजेंसी की मानें तो शादी के बाद एक विदाई समारोह के हिस्से के तौर पर यह हेलीकॉप्टर डेकालब पीचट्री हवाई अड्डे की ओर जा रहा था. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वह पास के घने जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
इनकी शादी में 400 लोग शामिल हुए थे. डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने बताया कि शादी के दिन उनका बेटा बेहद ही खुश था. मैं बस वहीं खड़ा अपने बेटे को देख रहा था. उसकी तारीफ कर रहा था. वह बहुत हैंडसम लग रहा था. डेव और जेसनी की मुलाकात दक्षिण कैरोलिना और जॉर्जिया चर्च के संपर्क के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.
यह भी पढ़ेंः ‘यूरेनियम और होर्मुजियन पंजे, ये दोनों ही…’, US-ईरान डील में कहां अड़चन, एक्सपर्ट ने खोले राज
जॉर्ज ने कहा है कि दो दोस्त जिन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला किया. उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद घने जंगल वाले इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया. बचाव दल को हेलीकॉप्टर का मलबा ढूंढने में कई घंटे लग गए. उन्हें खुद हेलीकॉप्टर का पता लगाने में काफी समय लगा. जेसनी करीबन 6 घंटे तक मलबे में फंसी रही. बचाव दल ने उन्हें बाहर निकाला. जेसनी ने अपने ससुर को बताया कि जेसनी को एहसास हो गया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है. जेसनी एक नर्स भी हैं.
जेसनी को कुछ कट-खरोंचे आई है, किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं है
जेसनी को कुछ कट और खरोंचे आई है. हड्डी में किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं है. वह बहुत दुखी है. अब वह ठीक हो रही है. डेव ने बचपन से पायलट बनने का सपना देखा था. बाद में खुद पायलट बना. उनके बेटे ने बिगड़ते मौसम और कम विजिबिलिटी को लेकर चिंता जताई थी. वहीं हेलीकॉप्टर के पायलट ने कहा था कि वे ज्यादा ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे. यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस दुर्घटना की जांच कर रहा है. अभी तक क्रैश के कारण का पता नहीं लग पाया है.
इसे भी पढ़ें – जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक?





