बॉबी देओल इन दिनों फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वो पहल बार डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. निखिल द्विवेदी इसके प्रोड्यूसर हैं. ये एक इंटेंस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें बॉबी को धारा 376 का एक्यूज दिखाया गया है और वो बेगुनाह होकर जेल के अंदर होते हैं. कहानी काफी मजेदार है. ऐसे में अब हाल ही में फिल्म को लेकर एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्होंने इसके लिए फीस नहीं बढ़ाई.
दरअसल, एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी देओल ने हाल ही में फिल्म ‘बंदर’ में अपनी फीस को लेकर खुलासा किया और बताया कि उन्होंने इसके लिए फीस नहीं बढ़ाई. एक्टर का मानना था कि जब कोई प्रोजेक्ट उनकी एक्साइटमेंट को बढ़ाता है तो उनके लिए पैसे से ज्यादा किरदार की सच्चाई और गहराई मायने रखती है.
यह भी पढ़ें: नहीं थमी ‘धुरधर 2’ की कमाई, ‘करुप्पू’-‘दृश्यम 3’ पर भारी पड़ी ‘ब्लास्ट’, जानें मंडे टेस्ट में ‘देऊळ बंद 2’ का भी हाल
बॉबी देओल ने शेयर किया ‘बंदर’ का एक्सपीरियंस
बॉबी देओल ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में काम करने का अनुभव साझा किया और बताया कि एक एक्टर के तौर पर कोई प्रोजेक्ट उन्हें सच में एक्साइट करता है तो पैसा पहली चीज नहीं होती, जिसके बारे में वो सोचते हैं. उनका मानना है कि उन्हें इसमें जिस चीज ने सबसे ज्यादा जिस चीज ने सबसे ज्यादा अट्रैक्ट किया वो था इतना रियल और ग्राउंडेड किरदार प्ले करने का मौका.

बॉबी देओल बोले- हर दिन कुछ नया सीखा…
बॉबी देओल का मानना है कि अक्सर स्क्रीन पर लार्जन देन लाइफ (दिखावे वाले) रोल प्ले करने की आदत होती है लेकिन, स्क्रीन पर पूरी तरह से नॉर्मल दिखना असल में कहीं ज्यादा चैलेंजिंग है. एक्टर ने बताया कि अनुराग कश्यप को कोई नाटक या तड़क-भड़क नहीं चाहिए था. उन्हें सिर्फ ईमानदारी और असलियत चाहिए थी. उनके साथ काम करना किसी एक्टिंग वर्कशॉप का हिस्सा होने के जैसा था. बॉबी ने बताया कि सेट पर हर दिन उन्होंने कुछ नया सीखा.
यह भी पढ़ें: कौन हैं खेसारी लाल यादव का लकी चार्म? 2 फ्लॉप और 1 एवरेज के बाद ‘लौंडा’ बनकर रातोंरात मिली पॉपुलैरिटी
‘बंदर’ की रिलीज डेट और कहानी
बहरहाल, अगर बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट और कहानी के बारे में बात की जाए तो इसमें अभिनेता ने एक पॉप स्टार का रोल प्ले किया था. इसमें दिखाया गया है कि उन्हें एक लड़की से प्यार होता है रिलेशनशिप में आते हैं लेकिन बाद में वही लड़की यौन उत्पीड़न का आरोप लगा देती है. मामला धारा 376 का बनता है और एक्टर सलाखों के पीछे. ऐसे में फिल्म में लड़ाई खुद को बेगुनाह साबित करने की होती है. अब 5 जून, 2026 को पता चलेगा कि एक्टर खुद को बेगुनाह साबित कर पाते हैं या नहीं.




