High Information At the moment: आज भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, दिल्ली जल बोर्ड मामले में जारी हुआ था नोटिस

High Information At the moment: आज भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, दिल्ली जल बोर्ड मामले में जारी हुआ था नोटिस

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में जारी किए गए प्रवर्तन निदेशालय के समन के बाद पूछतछ में शामिल नहीं होंगे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 10:25 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 10:44 AM (IST)

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव से पहले देश में सियासी माहौल गर्म
  2. तीसरी लिस्ट के लिए भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक
  3. यहां पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले देश में सियासी माहौल गरमा गया है। हर बात और हर घटनाक्रम को चुनाव की नजर से देखा जा रहा है। यहां पढ़िए 18 मार्च 2024, सोमवार की देश-दुनिया की बड़ी खबरें –

दिल्ली: आज भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े एक मामले में ईडी ने समन जारी किया था और आज पेश होने के लिए कहा था।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में जारी किए गए प्रवर्तन निदेशालय के समन के बाद पूछतछ में शामिल नहीं होंगे।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत शनिवार को केजरीवाल को समन जारी किया गया था।

पुतिन जीते, 2030 तक बने रहेंगे रूस के राष्ट्रपति

मास्को: रूस में तीन दिनों की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुई मतगणना में कुल पड़े मतों में 87.97 प्रतिशत मत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मिले हैं। इस प्रकार से पुतिन ने चुनाव जीत लिया है और वह 2030 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे। अमेरिका ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि रूस में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए, इसलिए यह परिणाम अप्रत्याशित नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की