‘इतनी भी नहीं पीनी थी चाचा’ गटर में लेटकर सफर करता दिखा बेवड़ा, यूजर्स ने ले ली मौज

‘इतनी भी नहीं पीनी थी चाचा’ गटर में लेटकर सफर करता दिखा बेवड़ा, यूजर्स ने ले ली मौज


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं. वीडियो में एक शख्स ट्रेन के टॉयलेट के अंदर ऐसी हालत में नजर आ रहा है कि देखकर हर कोई यही कह रहा है “चाचा, इतनी भी नहीं पीनी थी!” यह मजेदार लेकिन चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ट्रेन के टॉयलेट में गटर जैसी जगह के पास अजीब हालत में पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में इतना धुत था कि उसे यह भी पता नहीं चला कि वह कहां सो रहा है. वीडियो में साफ दिखता है कि वह टॉयलेट के अंदर ही लेटा हुआ है और गहरी नींद में है, जैसे उसे आसपास की कोई खबर ही नहीं हो.

वीडियो देखकर लोग बोले- ये क्या कर डाला!

इस क्लिप को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कई लोग इसे ‘ओवरडोज ऑफ नशा’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे लापरवाही की हद कह रहे हैं. ट्रेन जैसे पब्लिक प्लेस पर इस तरह की हालत में होना लोगों को हैरान कर रहा है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लेते हुए कहा कि “भाई, बेड नहीं मिला तो चाचा ने गटर को ही बेड बना लिया.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: दुरंतो एक्सप्रेस के टॉयलेट में बर्तन साफ करता मिला IRCTC स्टाफ, वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर जमकर आए रिएक्शन

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “इतनी शांति से सो रहे हैं जैसे फाइव स्टार होटल हो.” दूसरे ने कहा, “ये तो नया लेवल है नशे का.” वहीं एक और यूजर ने चुटकी ली, “रेलवे को अब टॉयलेट में भी बेड लगाना पड़ेगा.” हालांकि, कुछ लोगों ने इस पर चिंता भी जताई और कहा कि ऐसी हालत में व्यक्ति की जान को भी खतरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: जो चीज तकलीफ दे रही है निकलवाते क्यों नहीं? बारात में कपल का अजीब डांस वायरल, यूजर्स ने जमकर लिए मजे