दिल्ली की शराब घोटाले में ED का CM केसीआर की बेटी पर एक्शन, के कविता को किया गिरफ्तार

दिल्ली की शराब घोटाले में ED का CM केसीआर की बेटी पर एक्शन, के कविता को किया गिरफ्तार

बीआरएस एमएलसी के कविता को दिल्ली के कथित शराब नीती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 07:06 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 07:06 PM (IST)

के कविता गिरफ्तार।

एएनआई, हैदराबाद। दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में बीआरएस प्रमुख केसीआर की बेटी व एमएलसी के कविता बुरी तर फंस गई है। आज (शुक्रवार) ईडी ने के कविता के घर पर छापामारी कर उनको गिरफ्तार कर लिया। उनसे अब दिल्ली लाकर पूछताछ की जाएगी। हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने के कविता की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। बीजेपी डाउन-डाउन के नारों के साथ उन्होंने ईडी की कार्रवाई का विरोध किया।

बीआरस नेता पूर्व मंत्री प्रशांत रेड्डी ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि ईडी ने कविता को गिरफ्तार कर लिया है। वह उनको दिल्ली लेकर जा रही है। उनको 8.45 बजे की फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जाएगा। कविता को गिरफ्तार करना है, यह पहले ही तय हो गया था। उनकी टिकट इसलिए पहले ही बुक हो गई थी।

केसीआर को कविता ने नहीं मिलने दिया

कविता के पिता व पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर, भाई केटी रामा राव, भाई टी हरीश राव को इस बात की जानकारी मिली कि ईडी की कार्रवाई उनके घर पर चल रही है, तो वह उनसे मिलने घर पर जा पहुंचे। इस दौरान अफसरों व सीआरपीफ ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। केसीआर इसके बाद अधिकारियों पर भड़कते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि बिना ट्रांजिट वारंट के आप कविता को कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं।

न्याय की होगी जीत- केटी रामा राव

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने ट्वीट कर कहा कि राजनीतिक हिसाब-किताब बराबर करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग और संस्थागत दुरुपयोग कुछ ऐसा है, जो पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार में तेजी से आम हो गया है। ईडी को गिरफ्तारी के लिए अत्यधिक भीड़ पर सुप्रीम कोर्ट को जवाब देने की जरूरत है। ईडी सुप्रीम कोर्ट को दिए गए अपने ही वादे को कमजोर कर रहा है। न्याय की जीत होगी और हम कानूनी रूप से लड़ना जारी रखेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन