Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच हलचल मचा दी है. वीडियो में यूपी पुलिस की गाड़ी सड़क पर घूमते हुए लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करती सुनाई दे रही है कि किसी भी व्यक्ति को 5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा. इतना ही नहीं, तेल खरीदने वालों से पहचान पत्र यानी आधार कार्ड दिखाने की भी बात कही जा रही है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा मामला गंभीर है, तो किसी ने कहा अब हालात सोचने वाले हो गए हैं. दरअसल इन दिनों पेट्रोल और डीजल को लेकर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. लोगों में तेल खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद कई जगहों पर अचानक भीड़ बढ़ गई. इसी को देखते हुए प्रशासन अब सख्ती के मूड में नजर आ रहा है.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में एक पुलिस वाहन सड़क पर घूमता दिखाई दे रहा है. गाड़ी में लगे लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है कि किसी भी व्यक्ति को 5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि तेल लेते समय पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा. वीडियो में पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत से ज्यादा तेल जमा न करने की अपील करती भी सुनाई दे रही है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
UP बीजेपी अध्यक्ष जी के क्षेत्र का मामला सामने आया है
किसी को भी 5 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं दिया जाएगा। डीजल देते समय आधार कार्ड देखा जाएगा
यह वीडियो महराजगंज का बताया जा रहा है, जहां पेट्रोल पंपों पर पुलिस द्वारा यह अनाउंसमेंट किया जा रहा है।मामला गंभीर है…!#Mamlagambhirhai pic.twitter.com/nSefDApbge
— मामला गंभीर है…! (@Mamlagambhirhai) May 28, 2026
आखिर प्रशासन ने क्यों लिया यह फैसला?
जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज समेत पूर्वांचल के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी थी. कई जगहों पर लोगों ने डीजल और पेट्रोल का स्टॉक जमा करने की शिकायतें भी सामने आईं. प्रशासन को यह भी सूचना मिली कि कुछ लोग तेल की कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं. इन हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने बैठक की और ईंधन वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, इसके बाद कई अहम फैसले लिए गए जिससे किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले और सभी लोगों तक पर्याप्त मात्रा में तेल पहुंच सके.
यह भी पढ़ें – Viral Video: बिन बुलाए शादी में खाना खाने पहुंचा गरीब, दुल्हन को दिया 10 रुपये शगुन, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. इसमें एक यूजर ने लिखा, मामला गंभीर है, तभी प्रशासन को ऐसा करना पड़ रहा है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, अब तो लग रहा है कि लोग डर की वजह से ज्यादा तेल जमा कर रहे हैं.वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, अब बाइक फुल कराने से पहले आधार कार्ड भी साथ रखना पड़ेगा. कुछ लोगों ने प्रशासन के फैसले को सही बताया, जबकि कुछ ने इसे आम लोगों की परेशानी बढ़ाने वाला कदम कहा.
यह भी पढ़ें – Viral Video: पहले मैं-पहले मैं… शादी में चाउमीन देखते ही टूटी भीड़, प्लेट लेकर भागे लोग, वीडियो वायरल





