Delhi NCR Heatwave: दिल्ली-NCR की गर्मी इन दिनों लोगों की हालत खराब कर रही है. बाहर निकलते ही ऐसा लगता है जैसे आग बरस रही हो. ऐसे में अगर कार का AC भी जवाब दे दे, तो सफर करना किसी सजा से कम नहीं लगता. हालांकि, NCR वालों का जुगाड़ भी दुनिया से अलग होता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टैक्सी ड्राइवर ने खराब कूलिंग वाले AC को ठंडा करने के लिए ऐसा देसी तरीका अपनाया कि लोग हैरान रह गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के Condenser पर लगातार पानी का स्प्रे किया जा रहा है, ताकि AC थोड़ी ठंडी हवा दे सके. इस जुगाड़ को देखकर लोग बोल रहे हैं, “भाई, ये आइडिया सिर्फ NCR वाले ही सोच सकते हैं!”
Shimla जैसी कूलिंग देने वाला वायरल जुगाड़
❄️ Delhi की 45–50°C गर्मी में भी Shimla जैसी cooling? 😳
Taxi का AC दोपहर में बिल्कुल cooling नहीं दे रहा था, फिर condenser पर water spray का desi jugaad लगाया गया
आपको ये jugaad कैसा लगा – engine के लिए सही है या नहीं? pic.twitter.com/OQEo0fDnIN
— Nightmare of Haters 😎 (@imTrueIndia1) May 25, 2026
लोगों ने दिए मजेदार और समझदार रिएक्शन
वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई हर चीज की लिमिट होती है, ज्यादा गर्मी बढ़ जाएगी तो कंप्रेसर ऑटोमेटिक उड़ जाता है.” वहीं दूसरे ने कहा, “बिल्कुल भाई, हर मशीन की भी एक लिमिट होती है. ज्यादा हीट और लगातार लोड से सिस्टम पर असर पड़ सकता है.” एक और यूजर ने लिखा, “जुगाड़ कुछ देर राहत दे सकता है लेकिन हर ठंडी हवा मशीन के लिए सही हो ऐसा जरूरी नहीं होता.” वहीं कुछ लोगों ने इस क्रिएटिविटी की तारीफ भी की. एक कमेंट में लिखा गया, “क्रिएटिविटी और जुगाड़ का भी अपना अलग ही लेवल होता है, लोग कई बार सबसे हैरान करने वाले तरीकों से अनोखे समाधान निकाल लेते हैं.”
जुगाड़ काम का है, लेकिन सावधानी भी जरूरी
देसी जुगाड़ भारत की पहचान माने जाते हैं और कई बार मुश्किल समय में यही छोटे-छोटे आइडिया काम भी आ जाते हैं. लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि कार के AC सिस्टम के साथ ज्यादा प्रयोग करना सही नहीं होता. कंडेंसर पर लगातार पानी डालने से कुछ देर कूलिंग बेहतर हो सकती है, लेकिन इससे मशीन पर असर पड़ने का खतरा भी रहता है. अगर AC सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो उसे मैकेनिक को दिखाना ज्यादा सही माना जाता है. हालांकि सोशल मीडिया की दुनिया में यह वीडियो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. कई लोग इसे “NCR का ultimate summer hack” बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. अब आपका क्या कहना है? क्या यह जुगाड़ सही है या सिर्फ कुछ दे.





