Viral Video: आजकल शादी-ब्याह में पारंपरिक खाने के साथ-साथ फास्ट फूड का चलन भी तेजी से बढ़ गया है. गांव हो या शहर, हर शादी में चाउमीन, मंचूरियन, पिज्जा और पास्ता जैसे स्टॉल देखने को मिल जाते हैं, लेकिन कई बार इन स्टॉल्स पर लोगों की भीड़ ऐसी उमड़ पड़ती है कि पूरा माहौल ही अफरा-तफरी में बदल जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
वीडियो में गांव की एक शादी का नजारा दिखाई दे रहा है, जहां चाउमीन के स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है. हर कोई सबसे पहले अपनी प्लेट भरवाने की कोशिश करता नजर आता है. भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में चाउमीन का स्टॉल लगा हुआ है. जैसे ही एक व्यक्ति बड़े बर्तन में चाउमीन लेकर लोगों के बीच पहुंचता है, वैसे ही वहां मौजूद लोग अपनी-अपनी प्लेट आगे करने लगते हैं. हर कोई जल्दी से जल्दी चाउमीन लेने की कोशिश में दिखाई देता है. भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि लोगों को संभालना मुश्किल हो जाता है. कुछ लोग आगे निकलने के लिए दूसरों को पीछे धकेलते नजर आते हैं, तो कुछ लोग अपनी प्लेट सबसे ऊपर उठाकर खड़े दिखाई देते हैं. माहौल ऐसा बन जाता है जैसे किसी चीज को पाने की होड़ लगी हो.
लोगों की यही आदत के कारण अब गांव की शादियों में लोग जल्दी से फास्ट फूड नहीं रखते हैं। pic.twitter.com/mXrrV4njEd
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) May 27, 2026
हाथों से ही प्लेटों में डालने लगा चाउमीन
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि भीड़ को बढ़ता देख चाउमीन परोसने वाला व्यक्ति भी जल्दी-जल्दी सबकी प्लेट में खाना डालने लगता है. वह एक-एक कर लोगों की प्लेट भरता है और लोग चाउमीन मिलते ही खुश होकर वहां से हटने लगते हैं. कुछ ही देर में धीरे-धीरे भीड़ कम होने लगती है और लोग अपनी प्लेट लेकर अलग खड़े होकर खाने लगते हैं. हालांकि इस दौरान जो अफरा-तफरी मची, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया.
यह भी पढ़ें –सिर्फ 850 रुपये में 15°C कम हो जाएगा छत का टेम्परेचर, देसी जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा, ये लोग कभी नहीं सुधरेंगे. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, अच्छा हुआ प्लेट छीनकर नहीं भागे. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, भाई ये शादी है या मुफ्त राशन की लाइन. वहीं किसी ने कहा, चाउमीन का ऐसा क्रेज पहली बार देखा है. कई लोग इस वीडियो को देखकर हंस रहे हैं, तो कुछ लोग इसे गांव की शादियों में बढ़ते फास्ट फूड क्रेज से जोड़कर देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Viral Video: बिन बुलाए शादी में खाना खाने पहुंचा गरीब, दुल्हन को दिया 10 रुपये शगुन, वीडियो वायरल





