IPL में कॉमेडी सीन! रन आउट मिस होते ही Kohli ने दिया मजेदार रिएक्शन- हो गए वायरल

IPL में कॉमेडी सीन! रन आउट मिस होते ही Kohli ने दिया मजेदार रिएक्शन- हो गए वायरल


धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में उस वक्त हंसी का माहौल बन गया, जब Virat Kohli को ऐसा जीवनदान मिला, जिसे देखकर हर कोई मुस्कुराने पर मजबूर हो गया. Royal Challengers Bangalore और Gujarat Titans के बीच चल रहे इस मैच में कोहली एक पल के लिए मुश्किल में फंसते नजर आए, लेकिन अगले ही पल पूरा सीन पलट गया.

5वें ओवर में हुआ गेम पलट

दरअसल पारी के 5वें ओवर में कोहली तेजी से रन लेने निकले, लेकिन टाइमिंग गड़बड़ा गई और वो रन आउट होने के करीब पहुंच गए. तभी कवर पर खड़े Washington Sundar के पास गेंद आई और उन्होंने स्टंप पर थ्रो मारा. सभी को लगा कि अब विकेट गिरना तय है, लेकिन गेंद स्टंप से काफी दूर निकल गई. ऊपर से ओवरथ्रो के चलते गेंद बाउंड्री तक पहुंच गई और गुजरात टाइटंस को विकेट की जगह 5 रन का नुकसान झेलना पड़ा.

कोहली का ‘थैंक्यू’ मोमेंट

अब असली मजा इसके बाद आया. जैसे ही कोहली को समझ आया कि वो बच गए हैं और टीम को बोनस रन भी मिल गए हैं, उन्होंने पीछे मुड़कर सुंदर की तरफ देखा और बड़े ही कूल अंदाज में थंब्स अप दिखाते हुए “थैंक्यू” बोल दिया. ये देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. एक तरफ सुंदर अपनी गलती पर मायूस दिखे, तो दूसरी तरफ कोहली के चेहरे पर राहत और शरारत साफ नजर आई.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी

सोशल मीडिया पर उड़ाए गए मजे

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस ने जमकर मीम्स बनाना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा, “ऐसा दोस्त सबको मिले जो आउट करने के बजाय 5 रन गिफ्ट कर दे”, तो किसी ने मजाक में कहा, “कोहली बोले..भाई अगली बार 10 रन देना”. कुल मिलाकर, यह छोटा सा पल मैच का सबसे मजेदार हिस्सा बन गया और फैंस को खूब हंसी दे गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल