बाल नोंचे, चांटे मारे लेकिन लड़की ने नहीं छोड़ा आशिक का हाथ, घरवालों की बेरहमी देख पसीज जाएगा..

बाल नोंचे, चांटे मारे लेकिन लड़की ने नहीं छोड़ा आशिक का हाथ, घरवालों की बेरहमी देख पसीज जाएगा..


प्यार…जो अक्सर फिल्मों में हीरो-हीरोइन के गले मिलने तक सीमित दिखता है, वही प्यार जब हकीकत में समाज के सामने आता है तो कई बार दर्दनाक रूप ले लेता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी कड़वी सच्चाई को दिखा रहा है, जहां एक प्रेमी जोड़ा लोगों के बीच घिरा हुआ है, लेकिन हालात कितने भी बुरे क्यों न हों दोनों एक-दूसरे का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं. यह वीडियो जितना इमोशनल है, उतना ही झकझोर देने वाला भी है. जी हां, इमोशनल ड्रामा, फन और क्रोध इस एक ही वीडियो में आपके ये तीनों भावनाएं देखने को मिल जाएंगी.

प्यार के सामने बेबस भीड़, फिर भी नहीं छूटा साथ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की, जो आपस में प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं, लोगों के बीच घिरे हुए हैं. हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे को कसकर पकड़े हुए हैं. ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया उनके खिलाफ हो, फिर भी उनका साथ नहीं टूट रहा.

परिवार का गुस्सा, बीच सड़क बना ड्रामा

वीडियो में लड़की के परिवार वाले गुस्से में नजर आते हैं. वे लड़की को पकड़कर मारते-पीटते हैं, बाल खींचते हैं और थप्पड़ मारते हैं. यहां तक कि मारपीट के दौरान लड़की जमीन पर गिर जाती है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने प्रेमी का हाथ नहीं छोड़ती. यह दृश्य लोगों को अंदर तक हिला रहा है.

इमोशन, ड्रामा और सवालों का तूफान

वीडियो में परिवार वालों का गुस्सा हिमालय चढ़ा हुआ है लेकिन मजाल है कि इसका कोई फर्क इस प्रेमी जोड़े पर पड़ रहा हो. दोनों ने मानों सात जन्मों तक अलग न होने की कसमें खा ली हों. दोनों एक दूसरे से ऐसे चिपके हुए हैं जैसे मांस के लोथड़े पर जोक. लेकिन कुछ भी हो, यूजर्स ये दुहाई दे रहे हैं कि अगर प्यार करना है तो इस प्रेमी जोड़े की तरह निडर होकर करो वरना रहने दो.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी

सोशल मीडिया पर बंटे लोग, कोई बोला ‘सच्चा प्यार’, कोई बोला ‘गलत तरीका’

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. कुछ यूजर्स इस जोड़े के हौसले की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस पूरे घटनाक्रम को गलत और चिंताजनक बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….प्यार हो तो ऐसा वरना न हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….ऐसी प्रेम करने वाली मुझे कब मिलेगा. वीडियो को sukhveersingh6800 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल