- iPhone 18 Pro और Pro Max का डिस्प्ले साइज बढ़ने की उम्मीद है।
- डायनामिक आईलैंड का साइज 35% तक छोटा किया जा सकता है।
- बैटरी कैपेसिटी में वृद्धि की संभावना, कीमत स्थिर रहने की उम्मीद।
- सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च, बिक्री कुछ हफ़्तों बाद शुरू।
iPhone 18 Pro and 18 Pro Max: ऐप्पल के अपकमिंग फ्लैगशिप मॉडल iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. इन दोनों ही मॉडल्स में बड़े बदलाव के संकेत पहले से ही मिल रहे थे. अब एक नई लीक ने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि अपकमिंग मॉडल्स का डिस्प्ले साइज मौजूदा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की तुलना में बड़ा होने वाला है. ये महज कयास हैं और ऐप्पल की तरफ से अभी तक ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है.
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का डिस्प्ले साइज बढ़ेगा
Tipster Majin ने अपकमिंग मॉडल के साइज को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की प्रोटेक्टिव फिल्म की फोटो शेयर की है, जिसके बाद साइज को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं. माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro में मौजूदा मॉडल की 6.3 इंच की स्क्रीन की जगह 6.4 इंच और मैक्स मॉडल में 6.9 इंच की जगह लगभग 7 इंच की स्क्रीन मिल सकती है. अगर ऐसा होता है तो पहली बार कोई फोन लगभग 7 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा. अभी तक कंपनियां 6.9 इंच तक ही अटकी हैं. इसके अलावा यह ऐप्पल के हिसाब से भी डिजाइन लैंग्वेज में बड़ा बदलाव होगा. कंपनी पिछले कई सालों से फ्रंट डिजाइन को सेम ही रखे हुए है.
डायनामिक आईलैंड होगा छोटा
अपकमिंग मॉडल में एक और बड़ा बदलाव डायनामिक आईलैंड में देखने को मिलेगा. इस बार कंपनी इसका साइज छोटा करने जा रही है. 18 प्रो मॉडल्स में यह 17 प्रो मॉडल्स की तुलना में 35 प्रतिशत छोटा होगा. इसके साथ कंपनी डिस्प्ले के लिए नया LTPO+ डिस्प्ले पैनल यूज कर सकती है, जो ज्यादा पावर एफिशिएंट होगा.
बैटरी कैपेसिटी भी बढ़ेगी- ऐसे कयास हैं कि दोनों प्रो मॉडल्स में 5,100mAh-5,200mAh की कैपेसिटी वाला बैटरी पैक दिया जा सकता है. प्रो मैक्स में ज्यादा कैपेसिटी वाला बैटरी पैक लगा होगा, जिस कारण इसकी थिकनेस भी 0.5mm ज्यादा हो सकती है.
एक्सपेक्टेड प्राइस और लॉन्चिंग
ऐप्पल हर साल सितंबर में नए आईफोन लॉन्च करती है. इसलिए माना जा रहा है कि सितंबर के दूसरे हफ्ते में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया जाएगा और एक-दो हफ्ते बाद इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी. एक्सपेक्टेड प्राइस की बात करें तो ऐसी उम्मीद है कि प्रो मॉडल्स की कीमतों में इजाफा नहीं होगा और इसे 17 प्रो मॉडल्स के दामों पर ही लॉन्च किया जा सकता है. इसका मतलब है कि iPhone 18 Pro मॉडल्स की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये रह सकती है.
ये भी पढ़ें-
Nvidia CEO ने बता दी सबसे जरूरी स्किल, कहा- इसके बिना नहीं मिलेगी नौकरी





