At the moment in Indore: सुखदेव नगर में होगा समरसता फाग महोत्सव, अभिनव कला समाज में गूंजेगी पंकज उधास की गजलें
At the moment in Indore: इंदौर शहर में आज 18 मार्च को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।
By ramkrashna Mule
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 05:05 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 05:05 AM (IST)

At the moment in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 18 मार्च को होंगे। इसमें कहीं पंकज उधास की गजल सुनाई जाएगी तो कहीं युवा कलाकारों की हौसला अफजाई के लिए प्रदर्शनी लगेगी। इसके साथ ही भागवत कथा और फाग महोत्सव के आयोजन भी होंगे। लक्षमी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग से नाम जप परिक्रमा भी निकलेगी।
– लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग से नाम जप परिक्रमा सुबह 7.15 बजे निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में वैष्णवजन शामिल होंगे। प्रभु के नाम की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
– यदि आज आप कृष्णपुरा पुल के आसपास हैं तो थोड़ा वक्त युवा कलाकारों की हौसला अफजाई के लिए निकालें और देवलालीकर कला वीथिका में लगी प्रदर्शनी ‘दर्शिका’ देखने पहुंच जाएं। दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक आप युवा कलाकारों की कलाकृतियां निहार सकते हैं।
– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विजय नगर मंगल सिटी स्थित शिव शक्ति मंदिर पर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा। इसमें कथा वाचक पं. श्री नारायण शास्त्री के मुखारविंद से कथा होगी। इसमें प्रतिदिन प्रसंग अनुसार उत्सव मनाया जाएगा। कथा का आयोजन 23 मार्च तक होगा।
– संस्था सृजन द्वारा रंगारंग समरसता फाग महोत्सव सुखदेव नगर चौराहा पर दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें फाग गीतों का उल्लास छाएगा।। इसमें फाग गीतों की प्रस्तुति पर मातृशक्तियां थिरकेंगी। भोजन प्रसादी के साथ आयोजन का समापन होगा।
– जिन्हें पंकज उधास की गजलें सुनना अच्छा लगता है, उनके लिए अभिनव कला समाज के सभागृह में ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शाम 7 बजे से आरंभ होने वाले इस आयोजन का हिस्सा बन आप नायाब गजलों का आनंद ले सकते हैं।


