सोना 3 लाख का, चांदी 5 लाख के पार; रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्णवाणी ने बढ़ाई टेंशन

सोना 3 लाख का, चांदी 5 लाख के पार; रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्णवाणी ने बढ़ाई टेंशन


Gold-Silver Price Prediction: ‘Rich Dad Poor Dad’ के मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने एक बार फिर से वैश्विक बाजार में ऐतिहासिक गिरावट आने की चेतावनी दी है. साथ ही उन्होंने सोने-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल आने का भी अनुमान लगाया है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने दिग्गज मार्केट एनालिस्ट जिम रिकॉर्ड्स के हवाले से कहा है कि आने वाले समय में सोना 100000 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है. साथ ही चांदी भी 200 डॉलर प्रति आउंस के ऑल टाइम हाई लेवल को टच कर सकती है. 

रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में कहा, “मार्केट में गिरावट तय है. जिम रिकार्ड्स का अनुमान है कि सोना 100,000 डॉलर तक पहुंच जाएगा. आज सोने की कीमत 4,500 डॉलर है. मुझे लगता है कि चांदी की कीमत 200 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच जाएगी. आज चांदी की कीमत 75 डॉलर है.” रॉबर्ट कियोसाकी का यह बयान एक ऐसे वक्त पर आया है, जब वैश्विक बाजार पहले से ही बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, लगातार बनी हुई महंगाई, बढ़ते सरकारी कर्ज और केंद्रीय बैंक की नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता से जूझ रहा है.

आखिर किस ओर बढ़ रही है दुनिया? 

कियोसाकी की इस ताजा चेतावनी ने एक बार फिर इस बात पर चर्चा छेड़ दी है कि क्या दुनिया एक और बड़े वित्तीय बदलाव (financial reset) की ओर बढ़ रही है, जो आखिरकार निवेशकों को ठोस संपत्तियों (hard assets) की ओर धकेल सकता है।

रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा, “सबसे अच्छे निवेशक वे होते हैं जो भविष्य को देख पाते हैं और उसके अनुसार कदम उठाते हैं. याद रखें, इस गिरावट (crash) में आपको पीड़ित बनने की जरूरत नहीं है. आप और भी अमीर बन सकते हैं.” सालों से, कियोसाकी लगातार इस बात की वकालत करते रहे हैं कि सिर्फ कागजी मुद्राओं या पारंपरिक वित्तीय संपत्तियों पर निर्भर रहने के बजाय, सोना, चांदी और बिटकॉइन जैसी असली संपत्तियों को अपने पास रखना चाहिए. उनकी ताजा टिप्पणियां एक बार फिर उनके इस पुराने विचार को मजबूती देती हैं. उन्होंने बिटकॉइन के भी 750,000 डॉलर तक पहुंचने की बात कही है. 

दूसरे मार्केट एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और देशों पर बढ़ते सरकारी कर्ज को देखते हुए कई एक्सपर्ट्स आंशिक रूप से सहमत हैं कि सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में तेजी बनी रहेगी.  हालांकि, कई कियोसाकी की आलोचना भी करते हैं कि वे सालों से बाजार क्रैश होने की एक जैसी भविष्यवाणियां करते आ रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और वल्ड बैंक की ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर सरकारी कर्ज बढ़कर 100 ट्रिलियन डॉलर के पार जा चुका है, जो दुनिया की कुल जीडीपी का लगभग 94% है. अमेरिका, जापान, सूडान, सिंगापुर जैसे कई देश इस वक्त भारी सरकारी कर्ज की चपेट में हैं. 

ये भी पढ़ें:

Gold-Silver Rate: आज कितनी है देश में 24 कैरेट सोने की कीमत? चेक करें मुंबई से कोलकाता तक के रेट