‘PM मोदी-ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती’, दिल्ली में बोले मार्को रुबियो, भारत को दिया खास तोहफा!


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को खास तोहफा दिया. उन्होंने कहा कि हम एक नया ‘अमेरिका फर्स्ट वीजा शेड्यूलिंग टूल’ शुरू कर रहे हैं, जो बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए होगा. साथ ही उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती का जिक्र भी किया.

रूबियो ने कहा है कि हम एक नया अमेरिका फर्स्ट’ वीज़ा शेड्यूलिंग टूल पेश कर रहे हैं, जो उन व्यावसायिक पेशेवरों को प्राथमिकता देता है जो इन संबंधों को मज़बूत करते हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ता इंडो पैसिफिक के लिए हमारे नजरिए की बुनियाद है. सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के तौर पर मेरी पहली आधिकारिक मीटिंग क्वाड की थी. हम इसे यही करना चाहते थे. न सिर्फ इसलिए कि हम उस काम के प्रति प्रतिबद्ध हैं. बल्कि इसलिए कि यह एक ठोस संकेत है कि अमेरिका में हमारे रुख में और इंडो-पैसिफिक के प्रति भारत कितनी अहम भूमिका निभाता है. 

‘सभ्यता सीख लो…’, भारत यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो तो ईरान ने किस बात पर कसा तंज?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच निजी रिश्ता है

रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी का एक निजी रिश्ता है. यह पहले प्रशासन के समय से चला आ रहा है. जब राष्ट्रपति को यहां आने का मिला था, यह दूसरे प्रशासन में भी जारी है. आप उनके बीच का जुड़ाव देख सकते हैं. नेताओं के बीच का जुड़ाव बेहद अहम होता है. यह दो बहुत ही गंभीर नेता हैं. 

अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि हम एक नया अमेरिका फर्स्ट वीजा शेड्यूलिंग टूल पेश कर रहे हैं. यह उन बिजनेस को पेशेवरों को प्राथमिकता देता है, जो इन रिश्तों को मजबूत करते हैं. यह सुविधा सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है, जो वीजा के लिए आवेदन कर रहे हैं. यह आपके लिए भी है. उन अमेरिकियों के लिए जो यहां काम करते हैं. उन पुरुषों और महिलाओं के लिए भी है, जो हर दिन अमेरिका के राष्ट्रीय हितों और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहते हैं. रूबियो ने कहा कि इसलिए यहां होना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं अपनी बात संक्षिप्त रखना चाहता था, क्योंकि यहां काफी गर्मी है.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, ईरान की IRGC ने बनाया था प्लान