ऊंट को देख होशियारी दिखा रहा था लड़का, ऐसी पड़ी लात कि मर गया अंदर का सुलेमानी कीड़ा

ऊंट को देख होशियारी दिखा रहा था लड़का, ऐसी पड़ी लात कि मर गया अंदर का सुलेमानी कीड़ा


सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे वीडियो की भरमार है, जहां लोग ‘स्टंट’ और ‘होशियारी’ के नाम पर कुछ भी कर गुजरते हैं. लेकिन कई बार यही ओवरकॉन्फिडेंस ऐसा रियलिटी चेक दे देता है कि देखने वाले भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग लड़का अपनी ‘बहादुरी’ दिखाने के चक्कर में ऊंट के साथ मस्ती करता नजर आता है. शुरुआत में सब कुछ मजाक जैसा लगता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, वो इस लड़के के लिए जिंदगी का सबसे ‘यादगार सबक’ बन जाता है.

होशियारी पड़ी भारी

वीडियो में दिख रहा लड़का, जिसकी उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है, ऊंट के आसपास घूमते हुए उसे छेड़ने लगता है. शायद उसे लगता है कि वह कोई बड़ा स्टंट करने वाला है. तभी उसका ‘सुलेमानी कीड़ा’ जागता है और वह ऊंट की टांगों के नीचे से निकलने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही वह नीचे से निकलता है, ऊंट को ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आती और वो तुरंत एक्शन में आ जाता है.

ऊंट ने कर दी कुटाई फिर मरा अंदर का सुलेमानी कीड़ा

जैसे ही लड़का ऊंट के नीचे से निकलता है, ऊंट अपनी टांगों से उसकी ऐसी ‘क्लास’ लगाता है कि देखने वाले हंसी नहीं रोक पाते. ऊंट उसे पीछे से जोरदार किक मारता है मानों उसका कीमा बनाकर मानेगा जिसके बाद लड़का सीधे संभल नहीं पाता. अगले ही पल वो अपनी कमर पकड़कर अजीब-अजीब मुंह बनाते हुए खड़ा होता है. आसपास खड़े लोग पहले तो घबरा जाते हैं, लेकिन जैसे ही समझ आता है कि लड़का ठीक है, सब उसकी इस मूर्खता पर हंसने लगते हैं. वीडियो का यही हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा एंटरटेन कर रहा है. इस तरह से लड़के का सुलेमानी कीड़ा वहीं दम तोड़ देता है.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी

सोशल मीडिया पर फूटा हंसी का ज्वालामुखी

जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने इसे हाथों-हाथ उठा लिया. कोई कह रहा है, “भाई ये था रियलिटी चेक”, तो कोई लिख रहा है, “ऊंट ने सही टाइम पर दिमाग ठिकाने लगा दिया”. कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि “अब ये लड़का जिंदगी में कभी किसी जानवर के नीचे से नहीं निकलेगा”. कुछ लोगों ने इसे ‘ओवरस्मार्टनेस का रिजल्ट’ बताया, तो कुछ ने इसे ‘नेचर का थप्पड़’ कहकर मजेदार कमेंट किए. कुल मिलाकर, ये वीडियो लोगों को हंसाने के साथ-साथ एक छोटा सा सबक भी दे रहा है कि हर जगह स्टंटबाजी जरूरी नहीं होती.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल