Old Man Obscene Act Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपना गुस्सा नहीं रोक पा रहे हैं. दरअसल, वायरल हो रही क्लिप में एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर चल रहे डीजे ट्रक पर लगे पोस्टर्स के साथ ऐसी हरकत करते नजर आता है कि देखने वाले भी दंग रह गए. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने इसे शर्मनाक बताया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए. कई यूजर्स का कहना है कि इस देश में जब पोस्टर्स तक सुरक्षित नहीं है तो असल जिंदगी में महिलाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया ही जा सकता है.
पोस्टर्स के साथ बुजुर्ग की हरकत देखकर गुस्साए लोग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी गांव में एक फंक्शन के दौरान डीजे वाली गाड़ी पर कुछ पोस्टर लगे हुए हैं, जिनमें लड़कियों की तस्वीर दिखाई दे रही है. इसी दौरान एक बुजुर्ग शख्स पोस्टर्स के पास पहुंचता है और लड़कियों की तस्वीरों के साथ अश्लील हरकत करने लगता है. आसपास मौजूद कुछ लोग यह नजारा कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है. वहीं इस वीडियो में उस बुजुर्ग के आसपास कई बच्चे और छोटी-छोटी बच्चियां भी खड़ी होती है. उसके बावजूद वह बुजुर्ग पोस्टर्स में लगी लड़कियों के अलग-अलग फोटो के साथ भी इसी तरह की अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई देता है. वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरान है कि कोई सार्वजनिक जगह पर इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे समाज की गंभीर मानसिक समस्या से भी जोड़कर देखा और गुस्से भरे कमेंट करते हुए दिखाई दिए.
Women are not safe even on the posters in India (Bihar here).
He is licking posters of those girls and you can see little girls there.
These are potential rapists who r*pe little girls first chance they get. pic.twitter.com/7xmf8FB8uv
— Jaswinder kaur (@TheReal_Jassi) May 21, 2026
ये भी पढ़ें-Cockroach Tshirt Viral Video: Cockroach Janta Party के दीवाने हुए जेन-Z, टीशर्ट पर छपवा रहे कॉकरोच; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखे रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा हमारे देश में तो महिलाएं पोस्टर्स तक पर सेफ नहीं है. वहीं दूसरे ने कहा हमारे समाज में ऐसे मंदबुद्धि लोग भी मौजूद हैं. एक दूसरे यूजर ने गुस्से में लिखा कैसी घिनौनी हरकत कर रहा है, कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया इस आदमी की यह बहुत शर्मनाक हरकत है और आसपास के बच्चे भी इससे ऐसी ही हरकतें सीख रहे होंगे. कई लोग इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी बताया है.
ये भी पढ़ें-देसी जुगाड़… फर्राटा को बना दिया देसी एयर कंडीशनर, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये है टेक्नोलॉजिया





