दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी

दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी


Indian Viral Story: बेंगलुरु में रहने वाले एक युवक के लिए वह दिन बेहद खास बन गया, जब वह अपनी 81 साल की दादी को पहली बार अपने ऑफिस लेकर गया. माइक्रोसॉफ्ट में सीनियर मैनेजर के पद पर काम करने वाले व्यंकटेश बजाज ने इस खूबसूरत पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह कहानी लोगों के दिलों को छू गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

उन्होंने बताया कि बचपन में बड़े-बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस केवल टीवी पर दिखाई देते थे और उन्हें लगता था कि यह दुनिया उनके लिए बहुत दूर है, लेकिन आज उसी दुनिया का हिस्सा बनकर उन्होंने अपनी दादी को वहां घुमाया, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया. यही कारण है की यह कहानी तेजी से वायरल हो रही है और लोगो को भावुक कर रही है. 

माइक्रोसॉफ्ट कैंपस देखकर दादी रह गईं हैरान

वेंकी की दादी पहली बार किसी बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस में पहुंची थीं. माइक्रोसॉफ्ट के विशाल कैंपस, वहां की चमचमाती इमारतें, लोगों का साथ मिलकर काम करना और टेक्नोलॉजी से भरा माहौल देखकर वह काफी हैरान थीं. वह हर चीज को ध्यान से देख रही थीं और समझने की कोशिश कर रही थीं कि आखिर इतनी बड़ी जगह पर काम कैसे चलता है. इसी दौरान उन्होंने अपने पोते से पूछा, “यहां इतना बड़ा काम कैसे चलता है?” दादी का यह सवाल सुनकर वेंकी भी भावुक हो गए, क्योंकि उनके लिए यह सिर्फ ऑफिस टूर नहीं बल्कि अपनी मेहनत और संघर्ष को परिवार के साथ बांटने जैसा पल था. 

यह भी पढ़ेंः Laborers Viral Video: भीषण गर्मी में झुलसते मजदूरों का वीडियो कर देगा इमोशनल, यूजर्स बोले- ‘पापी पेट जो न कराए’

दादी की एक लाइन ने बना दिया पल को यादगार

ऑफिस घूमने के बाद दादी ने मुस्कुराते हुए अपने पोते से कहा, “अरे, तू तो बहुत बड़ा काम करता है रे.” वेंकी ने बताया कि यह एक लाइन उनके लिए किसी प्रमोशन या अवॉर्ड से भी ज्यादा मायने रखती है. उन्होंने कहा कि उनकी दादी ने भले ही कभी स्कूल की पढ़ाई न की हो, लेकिन जिंदगी ने उन्हें बहुत समझदार बना दिया है. दादी की आंखों में अपने पोते के लिए गर्व साफ दिखाई दे रहा था. वेंकी के मुताबिक, उस पल उन्हें ऐसा लगा जैसे परिवार की कई पीढ़ियों की मेहनत और सपने एक साथ पूरे हो गए हों. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

जैसे ही यह पोस्ट सोशल media पर सामने आई, लोगों ने इस पर ढेरों प्यार भरे कमेंट किए. कई यूजर्स ने कहा कि दादा-दादी का गर्व किसी भी प्रोफेशनल उपलब्धि से बड़ा होता है.  वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि हर इंसान चाहता है कि उसके माता-पिता और बुजुर्ग उसकी सफलता अपनी आंखों से देखें. वहीं कई यूजर्स ने इस कहानी को मेहनत, परिवार और सपनों के सच होने की सबसे खूबसूरत मिसाल बताया. यही वजह है की लोग इसे जड़ा पदंड कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Train Viral Video: ट्रेन जाने का इंतजार नहीं किया, चलती ट्रेन के नीचे से क्रॉस करने लगे ट्रैक, देखें वायरल वीडियो