ट्रेन जाने का इंतजार नहीं किया, चलती ट्रेन के नीचे से क्रॉस करने लगे ट्रैक, देखें वायरल वीडियो

ट्रेन जाने का इंतजार नहीं किया, चलती ट्रेन के नीचे से क्रॉस करने लगे ट्रैक, देखें वायरल वीडियो


Train Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर ट्रेन से जुड़े वायरल वीडियो देखे होंगे, जहां लोगों की लापरवाही उनकी मौत की वजह बन जाती है. ऐसे ही कुछ वीडियो इस बार भी वायरल हो रहे हैं. दरअसल ट्रेन के गुजरने का कुछ सेकंड इंतजार करना लोगों को अब इतना भारी लगने लगा है कि वह जान जोखिम में डालकर पटरी पार करना आम बात बनती जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान भी किया है और गुस्सा भी दिला दिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन धीरे-धीरे ट्रैक से आगे बढ़ रही होती है, लेकिन दूसरी तरफ कुछ लोग उसके पूरी तरह निकलने का इंतजार करने की बजाय चलती ट्रेन के नीचे से ही निकलकर ट्रैक पार करने लगते हैं. हैरानी की बात यह है कि ऐसा करने वालों में कुछ लड़कियां भी शामिल थी. आसपास खड़े लोगों ने इस पूरे खतरनाक मंजर का वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

 

 

चलती ट्रेन के नीचे से निकलने लगे लोग 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन अभी पूरी तरह ट्रैक से निकली भी नहीं होती है और कुछ लोग जल्दी के चक्कर में ट्रेन के नीचे झुक कर दूसरी तरफ जाने लगते हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उन्हें देखकर डर जाते हैं. वीडियो बनाने वाले लोग भी इसे बहुत खतरनाक बता रहे हैं. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि अगर ट्रेन अचानक तेज हो जाती है, कोई फिसल जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कुछ सेकंड बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाने की क्या जरूरत है. वहीं वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक पार करने वालों में बुजुर्ग नहीं बल्कि कुछ युवा लड़के-लड़कियां शामिल है. यही बात लोगों को और ज्यादा नाराज कर रही है. यूजर्स का कहना है कि जागरूकता और पढ़ाई-लिखाई के बावजूद लोग ऐसी लापरवाही कर रहे हैं जो किसी भी दिन बड़े हादसे में बदल सकती है. 

ये भी पढ़ें-अलमारी से करोड़ों रुपये ने दी आवाज! सालों पहले खोया टिकट लॉटरी खुलने से एक दिन पहले मिला, यूजर्स हैरान

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा 

वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा इनका कोई इलाज नहीं है. दूसरे ने कहा कुछ सेकंड बचाने के चक्कर में पूरी जिंदगी खत्म हो सकती थी. एक और यूजर ने कमेंट किया हर दिन हादसे होते हैं, फिर भी लोग सबक नहीं लेते है और आए दिन फिर ऐसी ही हरकतें करने लगते हैं. वहीं रेलवे भी लगातार लोगों से ट्रैक पार न करने की अपील करता रहा है. इसके बावजूद आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जहां लोग जल्दी के चक्कर में अपनी जान खतरे में डाल देते हैं. 

ये भी पढ़ें-Video: बाइक से रोड बंद कर उत्पात मचा रहे थे छपरी, जेसीबी वाले ने दो मिनट में निकाल दी अकड़, वीडियो वायरल