Video: ‘मैं पाकिस्तान को नहीं जानती’ चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती

Video: ‘मैं पाकिस्तान को नहीं जानती’ चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती


चीन और पाकिस्तान की दोस्ती के चर्चे तो आपने बहुत सुने होंगे. अक्सर दोनों देशों को “आयरन ब्रदर” तक कहा जाता है और सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तानी यूजर्स चीन के साथ अपनी दोस्ती का खूब ढिंढोरा पीटते दिखाई देते हैं. लेकिन अब इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. चीन घूमने पहुंचीं कुछ पाकिस्तानी लड़कियां वहां एक छोटी सी चीनी बच्ची से दोस्ती जताने की कोशिश करती हैं, लेकिन बच्ची ऐसा जवाब दे देती है कि लड़कियों के चेहरे की मुस्कान ही गायब हो जाती है. वीडियो में बच्ची की मासूमियत और पाकिस्तानी लड़कियों की awkward reaction देखकर लोग कह रहे हैं कि “इतनी बेइज्जती तो शायद उन्होंने भी नहीं सोची होगी.”

छोटी बच्ची ने की पाकिस्तानी लड़कियों की बेइज्जती!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन पाकिस्तानी लड़कियां चीन के किसी शहर में घूम रही होती हैं. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक छोटी चीनी बच्ची से होती है. बच्ची को देखकर लड़कियां काफी खुश हो जाती हैं और उससे बात करने लगती हैं. वो बच्ची से कहती हैं, “क्या तुम्हें पता है Pakistan और China बहुत अच्छे दोस्त हैं?” लड़कियों को शायद उम्मीद थी कि बच्ची तुरंत खुश होकर जवाब देगी, लेकिन जो जवाब मिला उसने माहौल ही बदल दिया.

बच्ची बोली- “Pakistan क्या है?”

चीनी बच्ची मासूमियत से जवाब देती है, “Pakistan क्या है? मैं Pakistan को नहीं जानती.” यह सुनते ही लड़कियों के चेहरे का reaction बदल जाता है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि उन्हें यह बात काफी awkward लगी. हालांकि इसके बाद भी लड़कियां बच्ची को समझाने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि “हम Pakistan से हैं और China-Pakistan बहुत अच्छे दोस्त हैं.”

फिर बच्ची ने कही एक और मजेदार बात

बातचीत यहीं खत्म नहीं होती. बच्ची बाद में उनसे कहती है कि आप लोग काफी जोर-जोर से बात कर रही हैं और इससे शोर हो रहा है. वह मजेदार अंदाज में कहती है, “क्या आप थोड़ा धीरे चिल्ला सकती हो?” यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं. हालांकि बच्ची बाद में उन्हें “Welcome to China” भी कहती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग जमकर मजेदार reactions दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “दोस्ती सरकारों को पता होगी, बच्ची को नहीं.” दूसरे ने कहा, “बच्ची ने पूरी honesty के साथ जवाब दिया.” वहीं कई लोग बच्ची की मासूमियत और blunt reply को लेकर हंसते नजर आए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर अलग-अलग तरह के memes और reactions बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख