Baby Punch से मिलने की सनक! सुरक्षा तोड़ पिंजरे में घुसा युवक, फिर जमकर हुआ बवाल

Baby Punch से मिलने की सनक! सुरक्षा तोड़ पिंजरे में घुसा युवक, फिर जमकर हुआ बवाल


सोशल मीडिया पर वायरल हुए जापान के मशहूर baby monkey “Punch” को देखने की दीवानगी अब इतनी बढ़ गई कि दो अमेरिकी युवक सीधे बंदरों के enclosure में ही घुस गए. यह हैरान करने वाली घटना जापान के Ichikawa City Zoo में हुई, जहां एक युवक बाड़ कूदकर अंदर पहुंच गया जबकि उसका साथी बाहर खड़े होकर पूरा वीडियो बनाता रहा. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल बंदर से मिलने पहुंच गए अमेरिकी युवक

रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 साल का Reid Jahnai Daysun नाम का युवक zoo की fencing पार करके सीधे बंदरों के enclosure में घुस गया. वहीं उसका साथी Neal Jabahri Duan बाहर खड़े होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. घटना जापान के Chiba इलाके में स्थित Ichikawa City Zoo की बताई जा रही है.

वायरल वीडियो में युवक नीले रंग का अजीब सूट पहने दिखाई देता है, जिसके ऊपर smiling emoji बना हुआ था. बताया जा रहा है कि उसका यह look उन “memecoin crypto emojis” से inspired था जो इंटरनेट पर काफी वायरल रहते हैं. युवक के हाथ में एक stuffed toy भी दिखाई दिया.

सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पकड़ा

हालांकि दोनों युवक Punch या दूसरे बंदरों के ज्यादा करीब नहीं पहुंच पाए. इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा होता, security guards ने दोनों को पकड़ लिया. बाद में पुलिस ने दोनों अमेरिकी युवकों को हिरासत में ले लिया.

दोनों पर “forcible obstruction of business” यानी काम में जबरन बाधा डालने का आरोप लगाया गया है, लेकिन दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है.

कौन है Baby Punch?

Baby Punch वही छोटा macaque बंदर है जो इसी साल फरवरी में सोशल मीडिया sensation बन गया था. दरअसल, उसकी मां ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद zoo staff ने उसे एक बड़ा orangutan plush toy दिया था ताकि उसे emotional support मिल सके. Punch की तस्वीरें और उसकी कहानी इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं. लोग दूर-दूर से उसे देखने जापान पहुंचने लगे थे.

Zoo ने जारी किया बयान

घटना के बाद Ichikawa City Zoo ने X पर बयान जारी कर कहा कि जानवर पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी बंदर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. Zoo ने बताया कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है और आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए नए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर लोग बोले- “वायरल होने का चक्कर”

वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के reactions दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया fame के लिए लोग अब किसी भी हद तक जाने लगे हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि wildlife enclosures में घुसना बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हरकत है. वीडियो को Human Owned by Cat नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख