भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी


भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर लोगों का इंतजार अब और ज्यादा बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर बुलेट ट्रेन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें हाई-स्पीड ट्रेन भगवा और सफेद रंग के शानदार डिजाइन में नजर आ रही है. ट्रेन का futuristic लुक और तेज रफ्तार वाला डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रहा है. तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट पर लोग इसे “रफ्तार की रानी” कहने लगे हैं. दावा किया जा रहा है कि यही वो ट्रेन है जो भारत में बुलेट ट्रेन के तौर पर चलेगी

पहली झलक ने बढ़ाया उत्साह

सामने आई तस्वीर में ट्रेन बेहद आधुनिक और aerodynamic डिजाइन में दिखाई दे रही है. ट्रेन के आगे का हिस्सा काफी sleek बनाया गया है ताकि तेज रफ्तार के दौरान हवा का दबाव कम हो सके. भगवा, काले और सफेद रंग का combination इसे बाकी ट्रेनों से बिल्कुल अलग look दे रहा है. तस्वीर को देखकर लोग कह रहे हैं कि वंदे भारत ट्रेन और बुलेट ट्रेन में केवल रंग सेम है बाकी लुक वाइज बुलेट ट्रेन आगे निकल गई है.

भारत के रेल इतिहास का बड़ा कदम

बुलेट ट्रेन परियोजना को भारत के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी transport projects में गिना जा रहा है. माना जा रहा है कि इसके शुरू होने के बाद लंबी दूरी का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आरामदायक हो जाएगा. हाई-स्पीड रेल नेटवर्क भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने वाला माना जा रहा है.

मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को 15 अगस्त, 2027 को शुरू किया जाना निर्धारित है. एक बार चालू हो जाने पर, इस ट्रेन से दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग दो घंटे रह जाने की उम्मीद है. भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) द्वारा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत सुरंग निर्माण हेतु मुंबई के पूर्वी उपनगर विक्रोली में पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का कटरहेड उतारे जाने के एक दिन बाद सामने आई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

तस्वीर वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे “भारत की शान” बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि अब भारतीय रेलवे पूरी तरह हाईटेक दौर में पहुंच चुका है. कई लोगों को ट्रेन का भगवा रंग भी काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर  ने लिखा…ये बुलेट ट्रेन सफर का मतलब ही बदल देगी. एक और यूजर ने लिखा…किराया कितना होगा? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….जनरल कोच भी सुधार दो, बुलेट ट्रेन भी चला देना.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख