भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक अक्सर यहां के रंग, खानपान और संस्कृति की तारीफ करते नजर आते हैं. लेकिन इस बार एक ब्रिटिश कपल ने ऐसी बात कही है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. ब्रिटेन का एक दंपति अपने सिर्फ दो महीने के बच्चे के साथ भारत यात्रा पर निकला हुआ है और उन्होंने भारतीय रेलवे को “शहरों के बीच सफर करने का शानदार तरीका” बताया है. इतना ही नहीं, कपल ने कहा कि भारत छोटे बच्चों के लिए बेहद welcoming देश है और यहां लोग बच्चों को देखकर जिस तरह प्यार जताते हैं, वो उन्हें काफी खास लगा.
भारतीय रेलवे की जमकर तारीफ
वायरल इंस्टाग्राम वीडियो में Hazel Lindsey और Martin Bailey नाम के इस ब्रिटिश कपल ने बताया कि उनका बेटा Alexander भारतीय रेलवे में सफर का खूब आनंद ले रहा है. कपल ने कहा कि उन्हें पहले से ही Indian Railways में यात्रा करना पसंद था और जब उनका बेटा हुआ तो उन्होंने तय किया कि उसे भी भारत की ट्रेन यात्रा का अनुभव कराया जाएगा.
उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे शहरों के बीच यात्रा करने का शानदार माध्यम है. ट्रेनें ज्यादातर समय पर रहती हैं और मोबाइल ऐप से टिकट बुक करना आसान है. हालांकि कुछ स्टेशन काफी व्यस्त होते हैं, लेकिन elevators और porters यात्रा को आसान बना देते हैं, खासकर तब जब उनके पास काफी सामान हो.
“भारत बच्चों के लिए बेहद प्यारा देश”
कपल ने बताया कि उनका छोटा बच्चा भारत की हलचल और माहौल को काफी enjoy कर रहा है. Hazel Lindsey ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में उनके बेटे को “जिंदगी की सबसे अच्छी नींद” मिली. कभी tuk-tuk में तो कभी dinner के दौरान baby carrier में ही वह आराम से सो जाता था.
उन्होंने यह भी कहा कि भारत में लोग बच्चों को देखकर बेहद खुश हो जाते हैं. कई बार अजनबी लोग भी बच्चे को गोद में लेने या प्यार करने की इच्छा जताते थे. कपल ने कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन भारत आने वाले दूसरे parents को इसके लिए mentally prepared रहना चाहिए.
सोशल मीडिया पर लोगों ने जीता दिल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बच्चे को बड़ा करने के लिए पूरे गांव की जरूरत होती है और भारत वही गांव है.” दूसरे ने कहा, “रेस्टोरेंट में बच्चे के लिए crib लाकर देना बेहद प्यारा gesture है.” वहीं कुछ यूजर्स ने मां की health को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि दो महीने बाद इतना travel करना काफी challenging हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
भारत की मेहमाननवाजी फिर चर्चा में
इस वीडियो के बाद एक बार फिर भारत की hospitality और family culture की चर्चा शुरू हो गई है. इंटरनेट पर लोग कह रहे हैं कि भारत में बच्चों को सिर्फ family नहीं बल्कि पूरा समाज प्यार देता है और शायद यही चीज विदेशी पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. वीडियो को hazel.lindsey_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख





