Video: मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग

Video: मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग


दिल्ली मेट्रो से आए दिन अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो मामला वायरल हुआ उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. एक महिला उद्यमी ने दिल्ली मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति को लेकर ऐसा वीडियो रिकॉर्ड किया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो में महिला बुजुर्ग से सवाल करती दिखाई देती है, जबकि आसपास मौजूद लोग भी असहज नजर आते हैं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर hygiene, public behaviour और empathy को लेकर जमकर चर्चा हो रही है.

लिफ्ट के अंदर हुई बहस

दरअसल, वायरल वीडियो को entrepreneur दीपशिखा मेहता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उनके मुताबिक घटना दिल्ली के Kalkaji Mandir Metro Station की है. उन्होंने दावा किया कि वह लिफ्ट में दो अन्य लोगों और एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ थीं, तभी उन्हें लगा कि बुजुर्ग व्यक्ति लिफ्ट के अंदर पेशाब कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कैमरा ऑन कर लिया और उनसे सवाल पूछने लगीं.

बुजुर्ग से हुई बहस, पूछे तीखे सवाल

वायरल क्लिप में महिला बुजुर्ग व्यक्ति से सवाल करती दिखाई देती है. महिला के मुताबिक जब उन्होंने आपत्ति जताई तो बुजुर्ग ने कथित तौर पर कहा, “हां तो sorry, जो करना है कर लो.” वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कुछ लोगों ने इसे public nuisance बताया तो कुछ ने बुजुर्ग की स्थिति को लेकर सहानुभूति दिखाई.

दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

मामले के वायरल होने के बाद Delhi Police ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सफाई दी. पुलिस के अनुसार घटना 15 मई 2026 की रात करीब 9:40 बजे की है. बुजुर्ग व्यक्ति Jamia Metro Station से Faridabad की ओर जा रहे थे और Kalkaji Mandir Metro Station पर interchange के दौरान उन्हें अचानक medical emergency महसूस हुई.

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने washroom ढूंढने की कोशिश की लेकिन समय पर सुविधा नहीं मिल सकी. स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने कथित तौर पर बोतल में पेशाब करने की कोशिश की. इसके बाद यात्रियों ने metro staff और security personnel को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

DMRC Act के तहत लगा जुर्माना

अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पर Delhi Metro Rail Corporation Act की धारा 59 के तहत public nuisance फैलाने को लेकर जुर्माना लगाया गया. घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग महिला के support में हैं तो कुछ का कहना है कि medical emergency जैसी स्थितियों में इंसानियत भी जरूरी है. एक यूजर ने लिखा…बुजुर्ग लोगों को इमरजेंसी हो सकती है, DMRC हर स्टेशन पर शौचालय बनवाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन पर ही शौचालय है, जो कि पूरी तरह से गलत है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी