Class 10 Result Viral Video: आज के समय में जहां 90% से कम नंबर आने पर कई बच्चे तनाव में आ जाते हैं, वहीं एक वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक परिवार अपने बेटे के 10वीं में 55% नंबर आने की खुशी मना रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार ने बेटे के लिए खास केक मंगवाया, जिस पर उसकी मार्कशीट की फोटो लगी हुई है.
लड़का पूरे परिवार के साथ मुस्कुराते हुए केक काटता नजर आ रहा है. घर का माहौल देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां नंबरों से ज्यादा बच्चे की मेहनत और खुशी की अहमियत है. यही वजह है कि यह वीडियो लाखों लोगों के दिल को छू गया.
इंटरनेट पर लोगों ने कहा- “ऐसे मां-बाप हर बच्चे को मिलें”
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कहा कि भारतीय बच्चों की कीमत सिर्फ नंबरों से नहीं तय हो सकती. एक यूजर ने लिखा, “British classroom model does not decide the worth of Bhartiya youth.” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर मुझे 55% आते तो घर में जश्न नहीं, डांट पड़ती.” कुछ लोगों ने अपने बचपन की बातें भी शेयर कीं. किसी ने लिखा कि 85% आने पर भी घर में तारीफ नहीं मिली थी. इन कमेंट्स ने साफ कर दिया कि यह वीडियो सिर्फ एक रिजल्ट का नहीं, बल्कि बच्चों को समझने और सपोर्ट करने की सोच का प्रतीक बन गया है.
🚨A Mumbai family celebrates son’s 55% class 10th exam results with marksheet-themed cake🙏 pic.twitter.com/J0dHUBg3y3
— Indian Infra Report (@Indianinfoguide) May 15, 2026
यह भी पढ़ेंः गरीब का सामान भी नहीं छोड़ा! सड़क किनारे रखे मटके चोरी कर ले गए पति पत्नी, वायरल वीडियो
वायरल वीडियो ने लोगों को सोचने पर किया मजबूर
यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे “सच्ची पैरेंटिंग” का उदाहरण बता रहे हैं. वीडियो में बेटे के चेहरे की खुशी और परिवार का प्यार साफ नजर आता है. यही वजह है कि लोग इस छोटे से जश्न को बड़ी सीख मान रहे हैं. आज जब बच्चे पढ़ाई और रिजल्ट के डर से मानसिक दबाव झेल रहे हैं, तब ऐसे वीडियो उम्मीद देते हैं कि प्यार और सपोर्ट किसी भी नंबर से ज्यादा जरूरी है. इंटरनेट पर कई लोग कह रहे हैं कि अगर हर परिवार अपने बच्चों को ऐसे ही समझे, तो शायद बच्चे रिजल्ट से नहीं, जिंदगी से प्यार करना सीख जाएं.
यह भी पढ़ेंः यह तो अजूबा है! महिला ने 5 दिन में पैदा किए 4 बच्चे, साइंस ही नहीं यूजर्स का भी हिल गया दिमाग





