घूमने-फिरने के लिए लोग होटल और रिसॉर्ट में जाते हैं ताकि कुछ दिन सुकून से बिताए जा सकें. लेकिन फिलीपींस के एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने गए दोस्तों के साथ ऐसा खौफनाक हादसा हुआ जिसे वो शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रिसॉर्ट के टॉयलेट से अचानक सांप बाहर निकल आया. जैसे ही दोस्तों ने यह नजारा देखा, उनकी हालत खराब हो गई. अब यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के मजेदार और डरावने रिएक्शन दे रहे हैं.
फ्लश दबाया और सामने आ गया सांप
मामला फिलीपींस के Salvador Benedicto इलाके का बताया जा रहा है, जो Northern Negros Natural Park के पास स्थित है. यहां पांच दोस्तों का ग्रुप छुट्टियां मनाने पहुंचा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक युवक वॉशरूम में गया और उसने टॉयलेट बाउल के अंदर कुछ अजीब देखा. पहले उसे लगा कि शायद टॉयलेट ठीक से फ्लश नहीं हुआ है. लेकिन जैसे ही उसने दोबारा फ्लश किया, पाइप के अंदर से अचानक सांप बाहर निकल आया.
रात का डर सच हो गया… pic.twitter.com/k5b8zncav7
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) May 16, 2026
दोस्तों को लगा मजाक, फिर उड़ गए होश
घबराया युवक तुरंत बाहर भागा और अपने दोस्तों को पूरी बात बताई. शुरुआत में दोस्तों को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन जब सभी ने जाकर खुद टॉयलेट के अंदर झांका तो वहां सच में सांप दिखाई दिया. इसके बाद रिसॉर्ट स्टाफ को तुरंत बुलाया गया और काफी सावधानी के साथ सांप को बाहर निकाला गया.
इंटरनेट पर छिड़ी ‘King Cobra’ बहस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सांप की प्रजाति को लेकर चर्चा करने लगे. कुछ लोगों का कहना है कि यह साधारण water snake था, जबकि कई यूजर्स इसे King Cobra जैसा खतरनाक सांप बता रहे हैं. हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि जंगल और पहाड़ी इलाकों के पास बने रिसॉर्ट्स में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं क्योंकि बारिश और नमी के मौसम में सांप sewer pipes के जरिए इंसानी इलाकों तक पहुंच जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर मजेदार reactions की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “अब जिंदगी में कभी आराम से टॉयलेट नहीं जा पाऊंगा.” दूसरे ने कहा, “भाई मैं तो फ्लश करने से पहले टॉर्च मारूंगा.” वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “ये vacation नहीं, horror movie package था.” कई लोग इस घटना को देखकर डर गए तो कुछ ने इसे अब तक का सबसे खतरनाक travel moment बता दिया.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख





