ट्रेन की टॉयलेट सीट से निकल रहे थे अंगारे, वीडियो देख दहशत में यूजर्स 

ट्रेन की टॉयलेट सीट से निकल रहे थे अंगारे, वीडियो देख दहशत में यूजर्स 


Train Viral Video: भारतीय ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को कई बार गंदगी और खराब सुविधाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को पूरी तरह हैरान कर दिया है. वीडियो में ट्रेन के वॉशरूम की टॉयलेट सीट के नीचे से अंगारे और चिंगारियां निकलते दिखाई दे रही है. यह नजारा देखकर कई यात्री डर गए हैं. वही इंटरनेट यूजर्स भी वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार और हैरान कर देने वाले रिएक्शन दे रहे हैं. जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

ट्रेन की सीट से निकलने लगी चिंगारियां 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rathor7_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वायरल हो रहे है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के वॉशरूम के अंदर टॉयलेट सीट के नीचे से अचानक तेज चिंगारियां और अंगारे निकलने लगते हैं. ऐसा लग रहा है मानो सीट के नीचे कुछ जल रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स भी इस अजीब नजारे को देखकर हैरान रह जाता है. वीडियो में ट्रेन भी तेजी से चल रही होती है, जिसकी चलते अंगारे और तेज होते रहते हैं. कई लोग इसे देखकर डर जाते हैं तो कुछ लोग मजेदार मीम्स और कमेंट्स भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. इस वीडियो पर अब तक 2.5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है और कई लोग कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-Click Buddy Service Trend: अब शादी में नहीं पड़ेगी फोटोग्राफर की जरूरत, Click Buddy सर्विस ट्रेंड ने इंटरनेट पर मचाई धूम

यूजर्स बोले- घोस्ट राइडर बन जाओगे 

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए. एक यूजर ने मजाक में लिखा जो भी इस पर बैठेगा वह सीधा घोस्ट राइडर बन जाएगा. वहीं एक दूसरा यूजर कमेंट करता है भाई यह टॉयलेट नहीं आग का गोला है. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया मार्वल वाले ऐसे ही सुपर हीरो बनते होंगे. इसके अलावा जहां कई लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने रेलवे की सुरक्षा और मेंटेनेंस पर भी सवाल उठाए एक यूजर ने लिखा जिसने यह वॉशरूम डिजाइन किया है पहले उसे खुद इस्तेमाल करने भेजो. दूसरे ने कहा सिर्फ इंडिया में ही ऐसा देखने को मिल सकता है. वहीं एक और यूजर ने चिंता जताते हुए कहा सोचो अगर किसी को बवासीर हो और वह इस सीट पर बैठ जाए तो क्या होगा. 

ये भी पढ़ें-Teacher Student Viral Video: मैम हंसकर दिखा दीजिए… बच्ची के बहाने सुन बन जाएगा दिन; देखें क्यूटनेस से ओवरलोडेड वीडियो