Viral Video: शादी के मौके पर दुल्हन की विदाई हमेशा ही एक इमोशनल मोमेंट होता है. यह वह समय होता है जब दुल्हन अपने माता-पिता और परिवार से विदा होती है और हर कोई उसके इमोशनस को महसूस करता है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है, लेकिन इस वीडियो में इमोशन के साथ-साथ हंसी भी देखने को मिल रही है.
वायरल वीडियो में क्या है
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की विदाई का समय है. जैसे ही उसे गोदी में उठाकर डोली तक ले जाने की कोशिश की जाती है, वह जोर-जोर से चिल्लाती है और जोर-जोर से रोती है. उसके रोने और दहाड़ने का अंदाज ऐसा है जैसे कोई स्कूल का बच्चा गुस्से या डर में रो रहा हो. वीडियो में कुछ लोग उसे डोली में बैठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दुल्हन लगातार अपने परिवार से दूर जाने से मना करती है. इस बीच कई लोग इस नजारे का वीडियो बना रहे होते हैं.
यह भी पढ़ें – ‘जल्लाद बना शिक्षक’ क्लासरूम में छात्र को डंडे और लात घूंसो से पीटा, वीडियो देख खौल उठेगा खून
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग हंसते हुए कह रहे हैं, दीदी नहीं जाना चाहती. वहीं कई लोग मजाक में पूछ रहे हैं, ये विदाई हो रही है या किडनैप, कुछ ने लिखा, भाई चुप करा लो, जबकि कई ने हैरानी जताई कि कोई इतनी जोर-जोर से कैसे रो सकता है. वीडियो के इस इमोशनल और हँसी वाले मोमेंट ने इसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया है. दुल्हन का स्कूल के बच्चों जैसी दहाड़ें मारकर रोना दर्शकों को हैरान और हंसाने वाला दोनों लगा. लोग अक्सर शादी और विदाई के इमोशनल पलों से जुड़ाव महसूस करते हैं, लेकिन इस वीडियो में इमोशनल होने के साथ हंसी भी है.
यह भी पढ़ें – Video: डिलीवरी बॉय ने पूरी कराई शादी, ऐन वक्त पर पहुंच किया ऐसा कारनामा, वायरल हो गया वीडियो



.jpg)

