- इंस्टाग्राम नया सुपरविजन टूल ला रहा है ताकि माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी जान सकें।
- यह टूल बच्चों के फीड, रील और एक्सप्लोर सेक्शन पर नजर रखेगा।
- बच्चों द्वारा नई कैटेगरी जोड़ने पर माता-पिता को सूचना मिलेगी।
- बच्चों की AI उपयोगिता पर भी माता-पिता को जानकारी मिलेगी।
Instagram Supervision Tool: अगर आपके बच्चे पूरे दिन इंस्टाग्राम में घुसे रहते हैं तो अब आप उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे. दरअसल, इंस्टाग्राम ने एक नए सुपरविजन टूल का ऐलान किया है, जिसकी मदद से पैरेंट्स यह देख पाएंगे कि उनके बच्चे इंस्टाग्राम पर क्या देख रहे हैं. उनके फीड, रील और एक्सप्लोर सेक्शन में क्या-क्या आ रहा है. यह सुपरविजन टूल केवल टीन अकाउंट्स पर काम करेगा. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस टूल की मदद से पैरेंट्स टीन के इंस्टाग्राम एल्गोरिदम को समझ पाएंगे और उन्हें यह भी पता लग सकेगा कि उनके बच्चे किन टॉपिक्स में इंट्रेस्टेड हैं.
क्यों पड़ी इस फीचर की जरूरत?
मेटा ने बताया कि इस फीचर को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसकी मदद से फैमिलीज यह समझ सकेगी कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम पर कोई कंटेट क्यों दिखाया जा रहा है. अगर कोई टीन यूजर स्पोर्ट्स, म्यूजिक और फोटोग्राफी जैसे टॉपिक को ज्यादा देखता है तो इस टूल के जरिए पैरेंट्स को इन कैटेगरीज की जानकारी मिल जाएगी. यह टूल पिछले साल लाए गए ‘योर एल्गोरिदम’ टूल पर बना हुआ है. पुराने टूल के जरिए यूजर को अपने एल्गोरिदम को कुछ हद तक कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलता है.
नई कैटेगरी एड होने पर पैरेंट्स के पास जाएगी नोटिफिकेशन
अगर कोई टीन यूजर अपने इंट्रेस्ट में कोई नई कैटेगरी जोड़ता है तो इसकी नोटिफिकेशन उसके पैरेंट्स के पास जाएगी. इससे उन्हें यह पता चल सकेगा कि बच्चे के फीड में अचानक से अलग कैटेगरी का कंटेट कैसे आने लगा है. नया सुपरविजन टूल आज से रोल आउट होने शुरू हो गया है और इसे सबसे पहले इंग्लिश भाषा के यूजर्स के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में भी इस फीचर को लॉन्च किया जाएगा.
एआई पर नजर रखने के लिए भी आएगा टूल
इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर नजर रखने के साथ-साथ कंपनी ने कुछ दिन पहले एक और टूल लॉन्च किया था, जिसके जरिए यह देखा जा सकता है कि बच्चे एआई को कैसे यूज कर रहे हैं. इंस्टाग्राम के साथ-साथ फेसबुक और मैसेंजर के लिए भी इसे रोल आउट किया गया है. इसमें एक नई इनसाइट टैब दी गई है, जिसमें पैरेंट्स उन टॉपिक्स को देख सकते हैं, जिनके बारे में उनके बच्चों ने एआई से सवाल पूछे हैं. इसमें रिसेंट 7 दिनों का डेटा आएगा और सवालों की जगह यह उन टॉपिक्स को लिस्ट करेगा, जिनके बारे में टीन यूजर्स ने एआई से बातचीत की है.
ये भी पढ़ें-
Solar Panel से बनेगी फुल बिजली, आज ही जान लें एफिशिएंसी बढ़ाने के 6 तरीके



.jpg)

