Viral Video: पुणे की FC रोड पर हाल ही में एक महिला के साथ हुई घटना ने लोगों को डिजिटल प्राइवेसी और पर्सनल जानकारी की सुरक्षा के बारे में गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया है. यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि यह रोजमर्रा की आम एक्टिविटी, जिसमें रेस्तरां में QR कोड स्कैन करना किस तरह अचानक असुविधाजनक और डराने वाला एक्सपीरियंस बन सकता है, इसे सामने लेकर आता है.
QR कोड स्कैन करना बना परेशानी का कारण
रिशिका दत्ता नाम की महिला ने बताया कि उन्होंने जिस दिन रेस्तरां का दौरा किया, उस दिन उन्होंने टेबल पर रखे QR कोड को स्कैन किया जिससे मेनू देखा जा सके और ऑर्डर प्लेस किया जा सके. यह प्रक्रिया आजकल लगभग हर रेस्तरां में सामान्य है, लेकिन उसी रात उनके फोन पर एक नंबर से मैसेज आने लगे. रिशिका के अनुसार, मैसेज भेजने वाले ने खुद को रेस्तरां का स्टाफ बताया. महिला का कहना है कि उन्होंने सीधेतौर पर कभी भी अपना नंबर उस कर्मचारी के साथ शेयर नहीं किया था, जिससे उन्हें यह शक हुआ कि उनका नंबर रेस्तरां की डिजिटल ऑर्डरिंग सिस्टम से ही किसी ने एक्सेस किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
रिशिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसने लोगों के बीच गुस्सा और चिंता पैदा कर दी. कई यूजर्स ने इसे भयंकर, डरावना और कस्टमर ट्रस्ट का बड़ा उल्लंघन करार दिया. इस घटना ने सिर्फ एक महिला के एक्सपीरियंस तक सीमित नहीं रहा. सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने अपनी चिंता जताई कि कैसे QR मेनू, डिजिटल पेमेंट और लॉयल्टी प्रोग्राम जैसी रोजमर्रा की चीजों में हमारी पर्सनल जानकारी इतनी आसानी से शेयर हो जाती है.
यह भी पढ़ें – Bareilly Storm Viral Video: गजब! तेज आंधी में टीन शेड के साथ उड़ गया शख्स, लोगों ने आसमान में देखा ‘सुपर मैन’; वीडियो वायरल
रेस्तरां की प्रतिक्रिया
घटना सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेस्तरां ने साफ किया कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और संबंधित कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया. उनके आधिकारिक बयान में कहा गया कि हमें खेद है कि ऐसा हुआ, हमारी ओर से तुरंत कार्रवाई की गई और 29 अप्रैल को ही कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया. ग्राहक सुरक्षा और प्राइवेसी हमारे लिए बेहद जरूरी हैं. हम अपनी प्रक्रियाओं को और मजबूत कर रहे हैं जिससे भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो.
डेटा प्राइवेसी और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया कि कैसे हमारी पर्सनल जानकारी, जो हम सुविधा के लिए शेयर करते हैं, कभी-कभी आसानी से गलत हाथों में जा सकती है. विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह घटना डरावनी हो सकती है, क्योंकि एक सामान्य आउटिंग भी अचानक असुरक्षित महसूस हो सकती है. लोगों का कहना है कि हमें हमेशा सावधान रहना चाहिए कि हमारी जानकारी किनके पास जा रही है और इसे सुरक्षित रखने के उपाय क्या हैं.
यह भी पढ़ें – Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी



.jpg)

