Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो लोगों को हैरान भी कर देते हैं और हंसाने पर भी मजबूर कर देते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनोखा और मजेदार तरीका दिखाया गया है कि कैसे हवा को बर्बाद न होने दिया जाए और कमरे-से-कमरे हवा पहुंचाई जाए. यह वीडियो देखकर लोग एक तरफ हैरान हैं तो दूसरी तरफ हंसते भी नहीं रुक पा रहे.
क्या है वायरल वीडियो में
वीडियो में सबसे पहले देखा जा सकता है कि एक टेबल फैन कमरे के बाहर रखा गया है. इस फैन पर एक बड़ी पोलिथिन चढ़ाई गई है. यह पोलिथिन फैन के पंखों से हवा को पकड़कर तीन अलग-अलग कमरों तक पहुंचाती है. वीडियो में दिखाया गया है कि पहले कमरे में एक व्यक्ति सो रहा है और उसके ऊपर पूरी पोलिथिन से कवर किया गया है. उसी तरह, दूसरे और तीसरे कमरे में भी लोग सो रहे हैं और उन्होंने भी खुद को पोलिथिन से ढक रखा है. फैन की हवा इस पोलिथिन के जरिए सभी कमरों तक पहुंचती है. वीडियो के लास्ट में देखा जा सकता है कि आखिरी कमरे में सो रहे व्यक्ति तक भी हवा पहुंच रही है और बस यहीं वीडियो खत्म हो जाता है.
हवा बिल्कुल भी बर्बाद नहीं जानी चाहिए पूरी की पूरी हवा लगनी चाहिए…..😜 pic.twitter.com/x5sKSWXvIb
— Pushpraj sharma (@ThePushprajX) May 13, 2026
यह भी पढ़ें – दिल्ली-बाली फ्लाइट में मिला ‘हलवा पूरी छोले’! Air India के खाने ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देने में पीछे नहीं रहे, किसी ने कमेंट किया, भाई, ये आइडिया इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, सिर्फ इंडिया में ही ऐसा हो सकता है. एक यूजर ने लिखा, कमाल है, ये तो बहुत बढ़िया तरीका है. कई लोगों ने कमेंट किए, वाह क्या बात है. लोगों ने वीडियो को देखकर हैरानी और मजाक दोनों इमोशनस को शेयर किया.
यह भी पढ़ें – Bareilly Storm Viral Video: गजब! तेज आंधी में टीन शेड के साथ उड़ गया शख्स, लोगों ने आसमान में देखा ‘सुपर मैन’; वीडियो वायरल



.jpg)

