भारतीय शादियों में लाख प्लानिंग कर लो, लेकिन आखिरी समय पर कुछ ना कुछ गड़बड़ होना लगभग तय माना जाता है. कभी माला गायब हो जाती है तो कभी दूल्हे का सेहरा. लेकिन इस बार एक शादी में ऐसा संकट आ गया कि पूरी रस्म ही रुकने की नौबत आ गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बीच अचानक हवन के लिए जरूरी लकड़ियां खत्म हो गईं. ऐसे में जो शख्स इस शादी का असली हीरो बनकर सामने आया, वो कोई रिश्तेदार नहीं बल्कि Swiggy Instamart का डिलीवरी बॉय था. अब यही वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.
शादी के बीच आ गई बड़ी परेशानी
दरअसल, शादी समारोह के दौरान परिवार को पता चला कि हवन में इस्तेमाल होने वाली लकड़ियां मौजूद नहीं हैं. हिंदू विवाह की कई रस्मों में हवन बेहद जरूरी माना जाता है और उसके बिना आगे की प्रक्रिया रुक सकती थी. मंडप में पंडित, दूल्हा-दुल्हन और मेहमान मौजूद थे, ऐसे में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया. लेकिन तभी किसी ने फटाफट Swiggy Instamart पर ऑर्डर कर दिया.
10 मिनट की डिलीवरी ने बचा ली शादी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही डिलीवरी पार्टनर शादी स्थल पर पहुंचता है, परिवार के लोग तेजी से उसके पास दौड़ते हैं और सामान लेकर मंडप की तरफ भागते हैं. बैकग्राउंड में शादी की रस्में चलती रहती हैं और पूरा माहौल किसी फिल्मी सीन जैसा लगने लगता है. वीडियो शेयर करने वाली Supriya Mattapalli ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पूरी शादी “10 मिनट की डिलीवरी” पर टिकी हुई थी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “असली वेडिंग प्लानर तो Swiggy वाला निकला.” दूसरे ने कहा, “रिश्तेदारों से ज्यादा भरोसा अब quick delivery apps पर हो गया है.” वहीं Swiggy Instamart ने भी मजेदार जवाब देते हुए कमेंट किया, “Aur kuch chahiye?? Abhi laake deta hu.” इस जवाब के बाद लोग और ज्यादा हंसने लगे. कई यूजर्स का कहना है कि अब भारत में quick-commerce apps सिर्फ groceries नहीं बल्कि शादी-ब्याह तक बचाने लगे हैं.
यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल



.jpg)

