‘Please ये मत करो’ NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र

‘Please ये मत करो’ NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र


NEET 2026 में सामने आए बड़े घोटाले के बाद NTA ने इसे रद्द करने का फैसला लिया है. ऐसे में लाखों छात्र छात्राओं के बीच ये संकट खड़ा हो गया है कि आखिर ऐसे समय में वो क्या करें, कैसे शुरुआत करें और दिमाग को रिलेक्स कैसे रखें. क्योंकि गुस्से की भावना और निराशा फिलहाल हर उस छात्र में देखने को मिल रही है जिसने पूरे साल मेहनत की थी और इस बार उसे अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलने वाला था. अब मोशन एजुकेशन के फाउंडर NV सर ने एक वीडियो जारी कर बच्चों को सलाह दी है और बताया है कि ऐसे वक्त में उन्हें क्या करना चाहिए.

RE-NEET 2026 के लिए NV सर ने दिया सफलता का मंत्र

दरअसल, सोशल मीडिया पर NV सर का हालिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो RE-NEET देने जा रहे बच्चों से गुजारिश करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वो कहते हैं…” RE-NEET 2026 के बच्चे जो भी मुझे सुन रहे हैं और जो अभिभावक मुझे सुन रहे हैं उन्हें में RE-NEET 2026 को लेकर ईमानदार सलाह देना चाहता हूं. इस घोटाले में कौन गलत कौन सही है वो करना छोड़ दीजिए, प्लीज ये सब मत करो. मैं तुम्हें आज अगर भड़काऊं तो शायद अच्छा लगूं, लेकिन RE-NEET 2026 जैसा मौका आपके पास है और 30 दिन के अंदर अंदर ये पेपर दोबारा हो जाएगा ऐसा मुझे लगता है. इन 25 दिनों में आप 25 पेपर सॉल्व कीजिए और इस मौके को अच्छे से भुनाइए.”

कहा, भ्रामक खबरों से दूर रहें

आगे NV सर ने कहा कि आप पर ही आपकी सफलता काफी हद तक निर्भर करती है. नीट को लेकर भ्रामक खबरों से दूर रहें और ज्यादा से ज्यादा समय अपनी पढ़ाई में लगाएं. आपको बता दें कि 3 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक हो गया है जिसकी सीबीआई जांच कर रही है. ऐसे में एनटीए ने इस परीक्षा को रद्द कर RE-NEET 2026 कराने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल

यूजर्स ने की NV सर की तारीफ

वीडियो को nvsirofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आपने एक दम सही बात बोली सर. एक और यूजर ने लिखा…एग्जाम सिटी पर भी अपनी राय रखिए सर. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आपकी ये बातें सुनकर मुझे कॉन्फिडेंस आया है, अब मैं अच्छे से पढ़ाई कर पाऊंगी.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल