6.4 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, 1999 की बनी थी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी, हुआ था 326% का प्रॉफिट

6.4 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, 1999 की बनी थी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी, हुआ था 326% का प्रॉफिट


90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं. उन फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा है. इसमें कई फिल्में तो आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्में रही हैं. वहीं, 1990 का वो दौर रोमांटिक फिल्मों का ज्यादा रहा. इसमें ज्यादातर फिल्में हिट रहीं. ऐसे में आज आपको साल 1999 में रिलीज हुई फैमिली ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें थोड़ा रोमांस, इमोशन और फैमिली ड्रामा था. ये फिल्म आज लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है और ये 1999 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म साबित हुई थी. 

दरअसल, जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें सलमान खान और सैफ अली खान जैसे सितारों ने अहम रोल प्ले किया था. इस फिल्म में सलमान खान का प्रेम वाला अंदाज दर्शकों को खूब भाया था. इस फिल्म का निर्माण सूरज बड़जात्या ने किया था. ये कोई और नहीं बल्कि ‘हम साथ साथ हैं’ है. ये 1999 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी. जबकि इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है. 

यह भी पढ़ें: 3700रु में पिता चलाते थे 7 लोगों का परिवार, 20 रुपये देकर भी नहीं देख पाए थे फ्लाइट, अब निरहुआ ने बेटी को दिलाई डिफेंडर

‘हम साथ-साथ हैं’ के मेकर्स को हुआ था 326% मुनाफा

सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. ये 1999 की टॉप 10  हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों का लिस्ट में नंबर 1 पर थी. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 40 करोड़ के करीब था. जबकि फिल्म का बजट 19 करोड़ रहा था. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80.58 करोड़ के करीब रहा था. फिल्म ने ओवरसीज में 15.38 करोड़ की कमाई की थी. 

‘हम साथ-साथ हैं’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिहाज से फिल्म के मेकर्स को 326.32% का फायदा हुआ था. वहीं नेट कलेक्शन के हिसाब से 110.53% का मुनाफा मेकर्स ने कमाया था.

Hum Saath-Saath Hain (1999) - IMDb

1999 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (कोईमोई के अनुसार)

1- हम साथ-साथ हैं- 40 करोड़
2- बीवी नंबर 1- 26 करोड़
3. हम दिल दे चुके सनम- 25 करोड़
4. ताल- 22 करोड़
5. सरफरोश- 19 करोड़
6. मन- 17.25 करोड़
7. आपके दिल में रह हैं- 17 करोड़
8. कच्चे धागे- 16.5 करोड़
9. हसीना मान जाएगी- 15.5 करोड़
10. बादशाह- 15.25 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘मां ने उल्लू बनाया था…’, मजबूरी की वजह से फिल्मों में आईं रेखा, 9वीं क्लास में छोड़ी थी पढ़ाई

12 बड़े स्टार्स से सजी थी ‘हम साथ-साथ हैं’ 

गौरतलब है कि फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में 10 बड़े कलाकारों को देखा गया था, जिसमें सलमान खान के साथ ही सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, मोहनीश बहल, तबू, नीलम कोठारी, आलोक नाथ, सतीश शाह, रीमा लागू, शक्ति कपूर, सदाशिव जैसे अन्य कलाकार अहम रोल में थे.