JEE Advanced 2026: भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश लेने का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित रास्ता JEE Advanced है. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जिन्होंने JEE Main में सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है और अब IITs में एडमिशन के लिए कॉम्पिटिशन करना चाहते है. IIT Roorkee इस साल JEE Advanced 2026 आयोजित करेगा. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करना होगा. यह डॉक्यूमेंट छात्रों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बिना परीक्षा में एंट्री नहीं हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब और कैसे मिलेगा.
JEE Advanced 2026 एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब मिलेगा
एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप छात्रों को उनकी परीक्षा केंद्र की जानकारी देती है. छात्रों ने आवेदन भरते समय अपने पसंदीदा शहर का चयन किया था और अब IIT Roorkee सभी उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर के बारे में सूचित करेगा. ऐसे में एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 11 मई 2026 है. साथ ही एग्जाम के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करने की लास्ट डेट 17 मई 2026 है.
JEE Advanced 2026 जरूरी डेट्स
JEE Advanced 2026 के लिए कुछ जरूरी तारीखें तय की गई हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. जिसमें एडमिट कार्ड 11 मई 2026 से उपलब्ध होगा. वहीं अगर किसी को स्राइब की जरूरत है, तो उसे 16 मई तक चुनना होगा. परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी, जिसके बाद उम्मीदवारों के उत्तर 21 मई को प्रदर्शित किए जाएंगे. इसके आधार पर प्रोविजनल आंसर की 25 मई को जारी होगी, और फाइनल आंसर की 1 जून को उपलब्ध कराई जाएगी, जो उसी दिन रिजल्ट की घोषणा के साथ जुड़ी होगी. इन सभी तारीखों का ध्यान रखना उम्मीदवारों के लिए जरूरी है.
JEE Advanced 2026 एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी?
जैसे ही उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और आवेदन संख्या, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, जन्म तिथि और श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय जैसी सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी. परीक्षा में एंट्री के लिए उम्मीदवार को प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अपने साथ लाना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – CBSE Board 12th Result: सीबीएसई 12th रिजल्ट पर DigiLocker का बड़ा अपडेट, जल्द होने वाला है जारी
एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
2. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का यूज करके लॉगिन करें.
3. Download Admit Card/City Slip लिंक पर क्लिक करें.
4. अपना एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें.
5. इसे प्रिंट कर के सुरक्षित जगह रखें.
परीक्षा की तैयारी और यात्रा की योजना
एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप मिलने के बाद, उम्मीदवार अपनी परीक्षा यात्रा और ठहरने की योजना पहले से सुनिश्चित कर सकते हैं. इससे एग्जाम डे पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. परीक्षा स्थल तक समय पर पहुंचने के लिए यात्रा की पहले से तैयारी करें. एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखें. परीक्षा स्थल के नियम और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें.
यह भी पढ़ें – CBSE Board 12th Result: सीबीएसई 12th रिजल्ट पर DigiLocker का बड़ा अपडेट, जल्द होने वाला है जारी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





