Lakme Trend Week 2024: Sara Ali Khan,Fatima sana sheikh | लैक्मे फैशन वीक DAY-4: फातिमा सना शेख बैकलेस लहंगे में दिखीं; रकुल, सारा और श्रुति हसन भी शोस्टॉपर बनीं
मुंबई3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इन दिनों लैक्मे फैशन वीक की काफी चर्चा है। आज इस फैशन वीक का चौथा दिन है। फातिमा सना शेख पर्पल बैकलेस लहंगे में रैंप वॉक करती नजर आईं। सारा अली खान भी ग्लिटरी टच के लहंगे में नजर आईं। मलाइका अरोड़ा फ्लोरल लहंगे में दिखाई दीं, वहीं रकुल प्रीत सिंह ने स्लिट स्टाइल क्रॉप टॉप कैरी किया।
फैशन वीक के चौथे दिन पर एक नजर
फातिमा सना शेख लेवल वीका के डिजाइन किए ड्रेस में रैंप वॉक करती नजर आईं। पर्पल लहंगे में वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

सारा अली खान भी रैंप पर चलती नजर आईं। उन्होंने इस दौरान वरुण चक्किलम का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना।

50 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कहां पीछे रहने वाली थीं। हर साल की तरह इस साल भी वो लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर बनीं।

रकुल प्रीत सिंह भी ब्लैक और सिल्वर स्लिट स्कर्ट क्रॉप-टॉप में दिखाई दीं।

श्रुति हसन पेस्टल ग्रीन लहंगे में दिखाई दीं। उनके लहंगे पर फ्लोरल प्रिंट था।

चौथे दिन के फैशन वीक पर एक नजर
लैक्मे फैशन वीक 2024 के तीसरे दिन कृति सेनन ने रैंप वॉक किया। इस दौरान कृति स्पोर्ट्स प्रिंट वाली स्किन फिट ड्रेस पहने नजर आईं। 12वीं फेल फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर ने भी रैंप वॉक किया। मेधा गोल्डन गाउन पहने दिखाई दीं। मेधा ने गीशा डिजाइन्स के लिए शोस्टॉपर के रूप में अपना रैंप डेब्यू किया। ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने इमाद शाह के साथ स्टेज पर डिस्को-फंक परफॉर्मेंस दी। इनके अलावा एक्ट्रेस और मॉडल कल्कि कोचलिन ने भी ग्लैमरस रैंप वॉक किया। पूरी खबर पढ़ें..


