सड़क पर चलती कैब में लोग आमतौर पर सिर्फ सफर करते हैं. लेकिन सोचिए अगर अचानक आपका कैब ड्राइवर गाना गाने लगे और उसकी आवाज किसी प्रोफेशनल सिंगर जैसी निकले तो? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कैब ड्राइवर ने टूरिस्ट कपल और उनके नवजात बच्चे के सफर को यादगार बना दिया.
वीडियो में ड्राइवर पहले बेहद विनम्रता से यात्रियों से पूछता है कि क्या वो म्यूजिक सुनना चाहेंगे. कपल हां कह देता है. इसके बाद पुराना बॉलीवुड गाना बजना शुरू होता है, लेकिन कुछ सेकेंड बाद जो होता है उसे देखकर कपल भी हैरान रह जाता है. ड्राइवर खुद उसी गाने को इतनी खूबसूरती से गाने लगता है कि लोगों को अपनी आंखों और कानों पर यकीन नहीं होता.
कैब ड्राइवर की आवाज सुन कपल रह गया दंग
दरअसल, वायरल वीडियो इंस्टाग्राम क्रिएटर और कैब ड्राइवर @arjunkiratchams ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टूरिस्ट कपल अपने छोटे बच्चे के साथ कैब की पिछली सीट पर बैठा है. सफर शुरू होते ही ड्राइवर पुराने बॉलीवुड गाने की धुन बजाता है और फिर खुद उसी गाने को लाइव गाने लगता है. शुरुआत में महिला को लगता है कि यह आवाज गाने में ही रिकॉर्डेड है, लेकिन कुछ देर बाद उसके पति को एहसास होता है कि गाना खुद ड्राइवर गा रहा है. यह जानकर दोनों चौंक जाते हैं और तुरंत ड्राइवर की तारीफ करने लगते हैं.
पत्नी का रिएक्शन बना VIDEO की जान
वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान महिला के रिएक्शन ने खींचा. जैसे ही उसे पता चलता है कि लाइव सिंगिंग हो रही है, उसके चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ नजर आने लगती है. ड्राइवर मुस्कुराते हुए पूछता है कि क्या वो गाना जारी रखे और कपल तुरंत हां कह देता है. इसके बाद पूरा सफर मानो एक छोटा सा लाइव कॉन्सर्ट बन जाता है. कैब का शांत माहौल, पुराना बॉलीवुड गाना और ड्राइवर की मधुर आवाज लोगों को बेहद पसंद आ रही है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोग बोले ‘ऐसे ड्राइवर हर शहर में होने चाहिए’
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार दिल छू लेने वाले कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई Uber नहीं, सीधा म्यूजिक शो मिल गया.” दूसरे यूजर ने कहा, “इतनी सुकून भरी आवाज सुनकर सफर यादगार बन गया.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “इस ड्राइवर की आवाज किसी बॉलीवुड सिंगर से कम नहीं.” इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कैब ड्राइवर की सादगी और टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल





