Yodha field workplace assortment day 1Sidharth Malhotra’s patriotic thriller earns lower than Rs 5 crore on opening day | सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ की बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत: पहले दिन सिर्फ 4.10 करोड़ का कलेक्शन; ‘शैतान’ की कमाई इससे बेहतर

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा की बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत हुई है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 4.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इससे बेहतर कलेक्शन अजय देवगन की फिल्म शैतान का है। शैतान ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की टोटल कमाई 84.8 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है।

फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

  • थैंक गॉड- 8.10 करोड़
  • मरजावां- 7.03 करोड़
  • जबरिया जोड़ी – 2.70 करोड़
  • अय्यारी- 3.36 करोड़
  • इत्तेफाक- 4.05 करोड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली दो फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन योद्धा से बेहतर था। 2022 में रिलीज हुई थैंक गॉड ने 8.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं 2019 में रिलीज हुई फिल्म मरजावां ने 7.03 करोड़ रुपए का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था। योद्धा को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिर भी फिल्म की पहले दिन की कमाई निराशाजनक है।

फिर से आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा
शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से आर्मी ऑफिसर के रोल में जंचे हैं। उनका इंटेंस अवतार लोगों को पसंद आएगा। फिल्म की शुरुआत एक प्लेन हाईजैक के सीक्वेंस से होती है। टास्क फोर्स (योद्धा) का कमांडर अरुण कटियाल ( सिद्धार्थ मल्होत्रा) भी प्लेन में मौजूद रहता है। अरुण कटियाल इस प्लेन हाईजैक को कंट्रोल करने में नाकाम साबित होता है। अरुण और उसके साथियों को सस्पेंड कर दिया जाता है।

टास्क फोर्स योद्धा को भी बंद कर दिया जाता है। इस घटना से अरुण काफी टूट जाता है, जिसका प्रभाव उनकी पर्सनल लाइफ में भी दिखाई देता है। कहानी इसी तरह आगे बढ़ती है। एक बार फिर प्लेन हाईजैक होता है। अरुण कटियाल इस बार भी प्लेन में मौजूद रहता है। अब उसके सामने दोबारा लोगों को बचाने की चुनौती है। क्या वो इससे पार पाएगा, पूरी कहानी अंत तक इसी बात पर फोकस करती है। रिव्यू पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अजय देवगन और आर.माधवन की फिल्म शैतान भी इन दिनों थिएटर्स में लगी हुई है। फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन योद्धा के पहले दिन के कलेक्शन से बेहतर है।

हर दिन के हिसाब से शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहले दिन- 14.75 करोड़
  • दूसरे दिन- 18.75 करोड़
  • तीसरे दिन- 18.75 करोड़
  • चौथे दिन- 7.25 करोड़
  • पांचवें दिन- 6.5 करोड़
  • छठे दिन- 6.25 करोड़
  • सातवें दिन- 5.75 करोड़
  • आठवें दिन- 5.05 करोड़