Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोको पायलट ट्रेन के इंजन पर बने तिरंगे को बड़े प्यार और सम्मान के साथ साफ करता नजर आ रहा है. यह वीडियो लोगों को सिर्फ पसंद ही नहीं आ रहा, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश भी दे रहा है.
भारत का तिरंगा हर नागरिक के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है. ऐसे में जब कोई व्यक्ति अपने काम के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भी इतनी गंभीरता और सम्मान दिखाता है, तो वह लोगों के दिल जीत लेता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को इमोशनल कर दिया.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंजन पर बना तिरंगा धूल और गंदगी की वजह से गंदा हो गया था. इसे देखकर लोको पायलट खुद ट्रेन के ऊपर चढ़ जाता है. उसके हाथ में पानी और एक छोटा वाइपर होता है, जिसकी मदद से वह तिरंगे को बड़े ध्यान और लगन के साथ साफ करने लगता है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लोको पायलट पूरी ईमानदारी से सफाई कर रहा होता है. उस समय उसका ध्यान सिर्फ तिरंगे को साफ करने पर होता है. वहीं कुछ दूर खड़ा एक व्यक्ति उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है और लोग उसकी जमकर तारीफ करने लगते हैं.
एक लोको पायलट ट्रेन के आगे लगे झंडे को साफ कर रहा है,
यह सिर्फ ड्यूटी नहीं बल्कि सच्ची देशभक्ति का जीता-जागता उदाहरण है 🇮🇳 pic.twitter.com/knQHaZgz78
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) May 6, 2026
लोगों ने कहा, यही है असली देशभक्ति
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो पर लोगों ने दिल छू लेने वाले कमेंट किए. कई यूजर्स ने लोको पायलट को सच्चा देशभक्त बताया. किसी ने लिखा, ऐसे लोगों की वजह से देश का सम्मान बना हुआ है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, भाई को दिल से सलाम, यह है असली देशप्रेम. कुछ लोगों ने लिखा कि देशभक्ति सिर्फ बड़े भाषण देने से नहीं होती, बल्कि अपने काम और जिम्मेदारी को सम्मान के साथ निभाने से होती है. कई यूजर्स ने लोको पायलट की ईमानदारी और तिरंगे के प्रति सम्मान की तारीफ की.
यह भी पढ़ें – Weird Drink Viral: ‘गन्ने के साथ हुआ अन्याय’ शख्स ने गन्ने के जूस की कर दी ऐसी की तैसी, वीडियो देख खौल उठेगा खून
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो अब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं और लोको पायलट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि ऐसे वीडियो समाज को पॉजिटिव संदेश देते हैं और युवाओं को प्रेरित करते हैं. वीडियो को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि देशभक्ति सिर्फ सेना या बड़े पदों तक सीमित नहीं होती, बल्कि हर नागरिक अपने छोटे-छोटे कामों से देश के प्रति सम्मान दिखा सकता है.
यह भी पढ़ें – Viral Video: इस शहर में दीवारों पर पेशाब किया तो सरेआम हो जाएंगे शर्मिंदा, अनोखा ‘जुगाड़’ देख यूजर्स भी करने लगे तारीफ



.jpg)

