मौत का सफर… ट्रैक पर उतरकर पटरी पार कर रही थीं दो महिलाएं, अचानक आई ट्रेन और…

मौत का सफर… ट्रैक पर उतरकर पटरी पार कर रही थीं दो महिलाएं, अचानक आई ट्रेन और…


Railway Accident Video: रेलवे की दुर्घटनाओं से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी तरह की रेलवे दुर्घटना का एक वीडियो भी इस समय खूब वायरल हो रह है. यह वीडियो बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से बहुत दर्दनाक हादसे का है. दरअसल वीडियो में दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म पर चढ़ने की कोशिश करती नजर आती है, लेकिन तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ जाती है और पल भर में सब कुछ खत्म हो जाता है. इस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार रेलवे को लेकर चेतावनी दे रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?

वायरल हाे रही पोस्ट की जानकारी के अनुसार यह हादसा बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ. बताया जा रहा है कि दिल्ली से मालदा जा रही फरक्का एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही थी. इस दौरान दो महिलाएं ट्रैक पार करके प्लेटफार्म पर पहुंचने की कोशिश कर रही थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग महिलाओं को ऊपर चढ़ाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन सामने से आ रही ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज होती है कि कोई उन्हें बचा नहीं पाता. कुछ ही सेकंड में दर्दनाक हादसा हो जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @jeetusp नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोग अब गुस्से भरे कमेंट भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः Video: ‘पहले इसे जेल भेजो’ रेल यात्रियों पर RPF जवान ने बरसाए ताबड़तोड़ लट्ठ, वीडियो देख फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया दुख 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के इमोशनल रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा यह वीडियो देखकर दिल टूट गया, बस कुछ मिनट बचाने की जल्दबाजी ने दो जिंदगियां छीन ली. वहीं दूसरे यूजर ने कहा इतनी दर्दनाक मौत लोगों को अब भी समझ नहीं आता की रेलवे ट्रैक पार करना कितना खतरनाक हो सकता है. वहीं कुछ यूजर्स ने लोगों से अपील की कि प्लेटफार्म बदलने के लिए हमेशा फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करें. जहां कई लोग हादसे को लेकर दुख जाता रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स इसे लापरवाही का नतीजा भी बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा सिर्फ 5 मिनट बचाने के लिए जान जोखिम में डालना सही नहीं. तो वहीं दूसरे ने कहा रेलवे के नियम तोड़ने का अंजाम कभी-कभी इतना खतरनाक भी हो सकता है.

यह भी पढ़ेंःHimachal Tourism: जीरो सिविक सेंस… मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट को लोगों ने बना दिया डस्टबिन, वीडियो वायरल