6,6,6,6,6,6,6,6,6…, मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, RCB के खिलाफ ठोका IPL का सबसे तेज शतक


मिचेल मार्श ने RCB के खिलाफ मैच में 49 गेंदों में शतक पूरा कर दिया है. यह आईपीएल के इतिहास में LSG के किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है. बारिश से प्रभावित इस मैच में मार्श ने शतक पूरा करने तक अपनी पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए. यह आईपीएल में व्यक्तिगत तौर पर भी मार्श का सबसे तेज शतक है. इससे पहले उनकी सबसे तेज सेंचुरी 56 गेंद में आई थी.

IPL में ठोका सबसे तेज शतक

मिचेल मार्श ने 49 गेंद में शतक पूरा किया. वो लखनऊ सुपर जायंट्स के ऐसे पहले बल्लेबाज भी बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में 50 से कम गेंदों में शतक पूरा किया हो. मार्श ने इस सेंचुरी के दम पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है, क्योंकि वे ऐसे सबसे पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में LSG के लिए 2 शतक लगाए हैं. उनसे पहले लखनऊ के लिए ऋषभ पंत, क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस शतक लगा चुके हैं.

  • 49 गेंद – मिचेल मार्श (बनाम RCB)
  • 54 गेंद – ऋषभ पंत (बनाम RCB)
  • 56 गेंद – केएल राहुल (बनाम MI)
  • 56 गेंद – मार्कस स्टोइनिस (बनाम CSK)
  • 56 गेंद – मिचेल मार्श (बनाम GT)
  • 59 गेंद – क्विंटन डिकॉक (बनाम KKR)

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या पर आया नया अपडेट, जानें RCB के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं?

मिचेल मार्श अभी पूरे सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 363 रन बना लिए हैं. मार्श के अलावा लखनऊ का कोई बल्लेबाज आईपीएल 2026 में अब तक 300 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है, यह LSG की खराब बैटिंग को उजागर करता है. इसी मैच में मार्श ने आईपीएल में बतौर ओपनर एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं और वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1,000 रनों का आंकड़ा छूने के बेहद करीब हैं.

यह भी पढ़ें:

CSK नहीं, भारतीय दिग्गज ने बताईं IPL 2026 प्लेऑफ की 4 टीमें; जानें किस-किस का लिया नाम