Vidhan sabha Election 2024: जम्‍मू-कश्‍मीर के साथ इन चार राज्‍यों में होंगे विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग कल करेगा घोषणा

Vidhansabha Chunav 2024: देश में लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव का एलान हो सकता है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 02:39 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 03:10 PM (IST)

Vidhan sabha Election 2024: जम्‍मू-कश्‍मीर के साथ इन चार राज्‍यों में होंगे विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग कल करेगा घोषणा
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।

HighLights

  1. कुछ राज्यों में लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा चुनाव
  2. चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल
  3. जून में खत्म होना है कार्यकाल

Vidhan sabha Election 2024 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की घोषणा के लिए शनिवार को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव का भी ऐलान होगा। बता दे कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम का नाम शामिल है। इन राज्यों में विधानसभा का कार्यक्रम जून में ही खत्म होना है। इसके साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर में भी आयोग चुनाव की घोषणा कर सकता है।

इन राज्यों में होना है विधानसभा चुनाव

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2024)

अरुणाचल प्रदेश में जून में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होना है, इससे पहले राज्य में चुनाव होना जरूरी है। राज्य में भाजपा की सरकार है और पेमा खांडू मुख्यमंत्री है। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 में से 41 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। जबकि यूपीए को चार और पीपीए को एक सीट पर जीत मिली थी।

आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2024)

आंध्र प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं। यहां वर्तमान में जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली वाईएसआर कांग्रेस की सरकार है। 2019 में 175 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं इस चुनाव में भाजपा, टीडीपी और पवन कल्याण की जन सेवा पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।

ओडिशा (Odisha Vidhan Sabha Chunav 2024)

यहां बीजू जनता दल की सरकार है और नवीन पटनायक मुख्यमंत्री है। 2019 में बीजन ने 137 में से 112 सीटों पर जीत दर्ज की बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

सिक्किम (Sikkin Vidhan Sabha Chunav 2024)

सिक्किम विधानसभा की 32 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे। यहां एनडीए की सरकार है। 2019 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024)

2024 में जम्‍मू-कश्‍मीर में भी विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दे साल 2019 में धारा 370 हटाए जाने के बाद से ही केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव नहीं हुए हैं, ऐसे में लंबे समय से चुनाव की मांग भी की जा रही है। लिहाजा संभावना है कि इसी साल जम्‍मू-कश्‍मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …