रोबोट के दिमाग में चढ़ी गर्मी, डांस करते बच्चों पर चलाए लात-घूंसे, बाल-बाल बचे छात्र

रोबोट के दिमाग में चढ़ी गर्मी, डांस करते बच्चों पर चलाए लात-घूंसे, बाल-बाल बचे छात्र


सोचिए आप किसी स्कूल ग्राउंड में किसी एक्टिविटी के लिए गए हों और वहां लाया गया रोबोट अचानक आप पर हमला कर दे तो? ऐसा ही कुछ हुआ चीन के शिंजियांग प्रांत के एक स्कूल में जहां एक रोबोट स्कूली बच्चों के बीच अचानक बेकाबू हो गया. ग्राउंड पर स्पोर्ट्स डे का जश्न मना रहे बच्चों के बीच कदम और ताल मिलाने पहुंचे इस रोबोट के दिमाग में मानों गर्मी चढ़ गई हो, वीडियो देखने के बाद आप खुद भी हैरान रह जाएंगे.

डांस कर रहे बच्चों पर रोबोट ने चलाए लात-घूंसे

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चीन के एक स्कूल में स्पोर्ट्स डे मनाया जा रहा है. इस दौरान स्कूल ग्राउंड में कई सारे छात्र मौजूद हैं जो अलग अलग तरह के कपड़े पहनकर जश्न में शामिल हुए हैं. इसी दौरान स्कूल प्रशासन की ओर से एक रोबोट को भी बच्चों के बीच डांस करने के लिए रखा जाता है. रोबोट पहले तो कुछ अच्छे स्टेप्स करता है और ताल से ताल मिलाता है. लेकिन इतने सारे बच्चों को देखकर अचानक उसका दिमाग घुमता है और वो डांस करने के बजाए सीधे बच्चों पर अटैक करना शुरू कर देता है. रोबोट ऐसे हाथ पैर मारता है मानों जूड़ो कराटे की क्लास ले रहा हो. अंधाधुंध हाथ पैर मारते हुए रोबोट से बच्चे बड़ी मुश्किल से बचते हैं और जश्न में अफरा तफरी मच जाती है.

बड़ी मुश्किल से पाया गया काबू

जैसे ही रोबोट कंट्रोल से बाहर होता है, स्कूल प्रशासन की ओर से एक टीचर दौड़कर आता है और रोबोट को काबू में करने की कोशिश करता है. बड़े जतन करने के बाद रोबोट को आखिर ये टीचर कंट्रोल में कर लेता है और तुरंत मैदान से बाहर ले जाता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, बच्चों को देख माथा ठनक गया

वीडियो को @Beefeater_Fella नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…रोबोट एक मशीन है, उसे इस तरह से बच्चों के बीच ना छोड़ें. लगता है बेचारा डिप्रेशन में चला गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतने सारे बच्चों को देख माथा घूम गया होगा.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो