इंडोनेशिया के आसमान में कुदरत का करिश्मा, नजर आया रेनबो बादल, वीडियो वायरल

इंडोनेशिया के आसमान में कुदरत का करिश्मा, नजर आया रेनबो बादल, वीडियो वायरल


धरती पर इंद्रधनुष तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन अगर बादल खुद इंद्रधनुष के रंगों में रंग जाएं तो नजारा कितना अद्भुत होगा इसका अंदाजा हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों से लगाया जा सकता है. इंडोनेशिया के आसमान में दिखे रंग-बिरंगे बादलों ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है. नीले आसमान के बीच बादलों पर गुलाबी, बैंगनी, हरे, पीले और नीले रंगों की चमक ऐसा दृश्य बना रही थी मानों किसी ने आसमान पर रंगों की पेंटिंग बना दी हो. इस दुर्लभ प्राकृतिक घटना की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए हैं.

इंडोनेशिया के आसमान में दिखा अनोखा नजारा

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में इंडोनेशिया के आसमान में एक विशाल बादल दिखाई दे रहा है जिसके किनारों पर इंद्रधनुष जैसे चमकीले रंग उभर आए हैं. इस घटना को “रेनबो क्लाउड” या इरिडेसेंट क्लाउड कहा जाता है. बताया जा रहा है कि ऐसा तब होता है जब सूरज की रोशनी बेहद छोटे पानी के कणों या बर्फ के क्रिस्टल्स से होकर गुजरती है. पतले बादलों पर पड़ने वाली रोशनी अलग-अलग रंगों में बंट जाती है और आसमान में शानदार रंगीन पैटर्न बन जाता है.

तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

वायरल तस्वीरों को देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने इसे प्रकृति का जादू बताया तो किसी ने पूछा कि क्या ये सच में हुआ है या कोई ऑप्टिकल इल्यूजन है. एक यूजर ने लिखा… ऐसा लग रहा है जैसे सूरज ने आसमान में प्रिज्म रख दिया हो. वहीं कुछ लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना को “हेलो” कहा जाता है और ये पूरी तरह प्राकृतिक होती है. हालांकि कई यूजर्स के लिए यह नजारा किसी साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं लग रहा.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

यूजर्स बोले, प्रकृति का सबसे खूबसूरत करिश्मा

सोशल मीडिया पर लोग इस दृश्य को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जिंदगी में पहली बार ऐसा बादल देखा. दूसरे ने कहा…प्रकृति जब रंग दिखाती है तो किसी कलाकार की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये दृश्य देखकर आंखें हटाने का मन ही नहीं कर रहा कुल मिलाकर इंडोनेशिया के आसमान में दिखे इन रंगीन बादलों ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो