Dream Wife Viral Video: आप रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखे होंगे. इन्हीं वीडियो में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस बार भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ लोग हैरान है तो कुछ इसे ड्रीम वाइफ का टैग दे रहे हैं. दरअसल वायरल हो रही क्लिप में एक महिला चलती बाइक पर अपने पति को सिगरेट पिलाती नजर आती है. वीडियो सामने आते ही लोग इसे लेकर मजाक, तारीफ और आलोचना तीनों तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
बाइक चला रहे पति को सिगरेट पिला रही थी पत्नी
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @UnknownEnt0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वहीं वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक चला रहा होता है, जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी हाथ में सिगरेट लेकर उसे पिलाती नजर आती है. खास बात यह है कि बाइक चलाते समय पत्ती के दोनों हाथ हैंडल पर होते हैं और बाकी पति को सिगरेट पिलाने का काम पत्नी संभाल रही होती है. इतना ही नहीं वीडियो में बाइक के आगे एक बच्चा भी साथ बैठा नजर आता है, जिसे लेकर कई यूजर्स ने चिंता जताई. वहीं सड़क पर चलते समय इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं. वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है और कमेंट्स भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-लड़की के ठुमके देख ताऊ में आ गई जवानी, व्हीलचेयर से खड़े होकर करने लगे कथक; वीडियो वायरल
Bro won in life 😂😂 pic.twitter.com/05RzACfHqq
— Unknown Entity (@UnknownEnt0) May 4, 2026
सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन
इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर जमकर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स इसे मजाक के अंदाज में परफेक्ट कपल गोल्स बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ब्रो वॉन इन लाइफ तो दूसरे ने कहा ड्रीम वाइफ जो कभी नहीं मिलेगी. वहीं कुछ लोगों ने इसे कोऑर्डिनेशन बताते हुए भी कमेंट किया, हस्बैंड का हाथ हैंडल पर है और पत्नी उसे सिगरेट पिला रही है वाह क्या नजारा है. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया फैमिली कोआर्डिनेशन अलग ही लेवल पर है. जहां एक तरफ लोग इसे फनी बता रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स ने इसे वीडियो को खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना बताया एक यूजर ने लिखा गलत आदतों को प्रमोट करके इसे कूल बताना सही नहीं है, इसे बंद करना चाहिए. वहीं दूसरे ने कहा बच्चा भी स्मोकिंग का असर जेल रहा है, यह सबसे गंदी पैरेंटिंग होगी. इसके अलावा कई लोगों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर भी सवाल उठाए. एक यूजर ने कमेंट किया तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, कैसे लोग हैं. वहीं लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है कहां थी यह रील अब तक.
ये भी पढ़ें-Video: भाई ने दिखाई बहादुरी, छत से फिसले छोटे भाई को जान पर खेलकर बचाया, हैरान कर देगा वीडियो





