शादी का मंडप, सजे हुए सपने और रिश्तों की गवाही देने आए सैकड़ों लोग . हर कोई एक नई जिंदगी की शुरुआत का गवाह बनने को तैयार था, लेकिन अचानक जो हुआ उसने पूरे माहौल को हिला कर रख दिया . खुशियों से भरा ये समारोह कुछ ही पलों में ड्रामा, हैरानी और विवाद में बदल गया . सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो न सिर्फ लोगों को चौंका रहा है बल्कि रिश्तों, मजबूरी और फैसलों पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.
दुल्हन ने अपने प्रेमी के गले में डाल दी माला
दरअसल, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सामने आए इस मामले में दूल्हा अपनी बारात लेकर पूरे धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंचा था. स्टेज सजा हुआ था और जयमाला की रस्म शुरू होने ही वाली थी. दूल्हा हाथ में वरमाला लिए इंतजार कर रहा था कि तभी दुल्हन पूरी सजधज के साथ स्टेज पर पहुंचती है. लेकिन जैसे ही जयमाला डालने का वक्त आता है, दुल्हन अचानक मुड़ती है और वहां मौजूद अपने कथित प्रेमी के गले में माला डाल देती है. यह नजारा देखकर वहां मौजूद मेहमानों के होश उड़ जाते हैं.
प्रेमी के साथ स्टेज से नीचे उतरी दुल्हन
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने फैसले के बाद सीधे अपने प्रेमी के साथ स्टेज से उतर जाती है. इसके बाद वहां अफरा तफरी मच जाती है. कुछ लोग गुस्से में प्रेमी के साथ हाथापाई भी करते दिखाई देते हैं. हालात बिगड़ते देख परिवार और आयोजकों को बीच बचाव करना पड़ता है. घटना के बाद दूल्हा शादी करने से इनकार कर देता है और बारात वापस लेकर लौट जाता है. बताया जा रहा है कि दुल्हन पहले से ही अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बता चुकी थी, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई थी.
पुलिस में पहुंचा मामला, जांच जारी
इस पूरे मामले के बाद दूल्हे के परिवार ने उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने पहले से चल रहे रिश्ते की जानकारी छिपाई और उन्हें मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान हुआ. पुलिस अब वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो
सोशल मीडिया रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. एक यूजर ने लिखा…दुल्हन ने सही समय पर सही फैसला लिया. तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा…अगर पहले ही बता देती तो इतना बवाल नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा… ये शादी नहीं, पूरी फिल्म बन गई. कुल मिलाकर यह घटना लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई है और इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रही है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो





