‘एयर बोरिवली में आपका स्वागत है’ एयर होस्टेज के कपड़े पहन मुंबई लोकल में घुसा युवक, Video वायरल

‘एयर बोरिवली में आपका स्वागत है’ एयर होस्टेज के कपड़े पहन मुंबई लोकल में घुसा युवक, Video वायरल


Viral Video : मुंबई की लोकल ट्रेनें रोज लाखों लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा होती हैं. यहां लोग अपने काम पर जाने के लिए जल्दी में होते हैं, भीड़ होती है और हर कोई अपने-अपने रूटीन में बिजी रहता है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने इस रोजमर्रा के सफर को कुछ देर के लिए बिल्कुल अलग और मनोरंजक बना दिया. एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर ने अपने फॉलोअर की एक अजीब लेकिन मजेदार डिमांड को पूरा करते हुए ऐसा काम किया, जिसे देखकर लोग पहले हैरान हुए और फिर हंस पड़े. 

फॉलोअर की डिमांड बनी वायरल चैलेंज

इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाने वाले प्रनय जोशी को एक फॉलोअर ने मजाक में एक चैलेंज दिया. इस चैलेंज में कहा गया कि वह एयर होस्टेस जैसे कपड़े पहनकर मुंबई लोकल ट्रेन में लोगों का मनोरंजन करें.  प्रनय ने इस आइडिया को गंभीरता से लिया और पूरा प्लान बना लिया. उन्होंने लाल रंग की एयर होस्टेस यूनिफॉर्म जैसी ड्रेस, स्कर्ट, कोट, सफेद मोजे और फॉर्मल जूते किराए पर लिए और तैयार होकर लोकल ट्रेन में चढ़ गए. ट्रेन में चढ़ने से पहले ही उन्होंने माहौल हल्का करने के लिए मजाक किया.उन्होंने हंसते हुए कहा मैं जेंट्स कोच में बैठूं या लेडीज में,उनकी यह बात सुनकर आसपास के लोग मुस्कुराने लगे और माहौल पहले से ही हल्का हो गया. 

लोकल ट्रेन में एयरलाइन स्टाइल अनाउंसमेंट

जैसे ही वह भीड़भाड़ वाले कोच में पहुंचे, यात्रियों की नजर उन पर टिक गई. कई लोग हैरान थे कि यह सब क्या हो रहा है, जबकि कुछ लोग तुरंत अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. इसके बाद उन्होंने एयर होस्टेस की तरह माइक स्टाइल में मजेदार घोषणाएं शुरू कीं. उन्होंने कहा नमस्कार, आप सबका एयर बोरिवली में स्वागत है. जिनको सीट मिली है वो थोड़ा कम अकड़ रखें और जिनको नहीं मिली वो अगले स्टेशन का इंतजार करें. इस बात पर पूरे कोच में हंसी गूंज उठी. 

एयर होस्टेज के कपड़े पहन मुंबई लोकल में घुसा 

 इसके बाद उन्होंने और भी मजाकिया अंदाज में कहा दो दरवाजे आगे की तरफ हैं, दो दरवाजे पीछे की तरफ हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म कहां आएगा ये मुझे भी नहीं पता है फिर उन्होंने एयरलाइन सुरक्षा अनाउंसमेंट की नकल करते हुए कहा इमरजेंसी के समय अपनी नज़दीकी चैन को तुरंत खींच लें. इन बातों ने यात्रियों को हंसी से लोटपोट कर दिया. 

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल से सामने आई खूबसूरत तस्वीर, जीत का जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं ने जनाजे को दिया रास्ता, वीडियो वायरल

मुंबई लोकल की रफ्तार में मिला हल्का सा ब्रेक

मुंबई की लोकल ट्रेनें हमेशा तेज रफ्तार और भीड़भाड़ के लिए जानी जाती हैं. यहां लोगों के पास बहुत कम समय होता है और हर कोई जल्दी में रहता है. ऐसे माहौल में इस तरह का हल्का-फुल्का मनोरंजन बहुत ही अलग अनुभव बन गया.कुछ पल के लिए लोगों की थकान और तनाव कम हुआ और पूरा कोच मुस्कुराहटों से भर गया. 

सोशल मीडिया पर मिली लोगों के रिएक्शन

यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई लोगों ने इसे बहुत मजेदार और क्रिएटिव बताया. उनका कहना था कि यह मुंबई की रोजमर्रा की जिंदगी में एक ताजगी भरा पल था. वहीं कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इस तरह के सोशल मीडिया कंटेंट के लिए इस्तेमाल करना सही है या नहीं.

यह भी पढ़ें – Dream Wife Viral Video: ड्रीम वाइफ… बाइक चला रहे पति को सिगरेट पिला रही थी पत्नी, वीडियो वायरल