दिल्ली कैपिटल्स ने अपने भैया को किया मिस, देखें Risabh Pant के स्वागत का अनोखा वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने भैया को किया मिस, देखें Risabh Pant के स्वागत का अनोखा वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में उतरने के लिए ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं। यह घोषणा खुद बीसीसीआई की तरफ से की गई है। यह सुन उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने कप्तान के स्वागत के लिए एक वीडियो बनाया। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 08:22 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 13 Mar 2024 08:22 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने किया ऋषभ पंस का स्वागत।

खेल डेस्क, इंदौर। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में उतरने के लिए ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं। यह घोषणा खुद बीसीसीआई की तरफ से की गई है। यह सुन उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने कप्तान के स्वागत के लिए एक वीडियो बनाया। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।

दिसंबर 2022 को दिल्ली से उत्तराखंड अपने घर जाते समय ऋषभ पंत की तेज रफ्तार कार का बहुत बुरा एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद वह पिछले 14 महीने से मैदान पर दुबारा उतरने के लिए मेहनत कर रहे थे। उन्होंने अपना 14 महीने का रिहैब पूरा कर फिर मैदान पर वापसी की तैयारी पूरी कर ली है। वह 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ उतरेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स का प्यारा मैसेज

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने कप्तान का स्वागत एक अनोखे मैसेज के साथ किया। एक बच्चा ऋषभ पंत के लिए उनके घर पर एक बॉक्स लेकर जाता है। उस बॉक्स में दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी होती है, जिसको देकर बच्चा कहता है कि आपको बहुत मिस किया भैया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन