Bengal Viral Police Video: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नेतृत्व के बाद जहां सियासी तस्वीर पूरी तरह बदलती नजर आ रही है. वहीं सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी थाने के अंदर जश्न मनाते और नारे लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. कई लोग बता रहे हैं कि यह वीडियो बंगाल का है जहां बीजेपी की जीत के बाद पुलिस वाले भी नाचने लगे और जय श्री राम के नारे लगाने लगे. हालांकि इस वीडियो को लेकर लोगों के अलग-अलग तरह के कमेंट्स दिखाई दे रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @manogyaloiwal पर शेयर किए गए वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में नजर आ रहे हैं, जो एक जगह इकट्ठा होकर डांस कर रहे हैं और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद का है, जहां पुलिसकर्मी भी जश्न में शामिल हो गए. हालांकि वीडियो की पुष्टि अधिकारी तौर पर नहीं हुई है. कई यूजर्स इस पर सवाल भी उठा रहे हैं और वर्दी को लेकर भी ब्रह्म जताया जा रहा है. आपको बता दें कि इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-तमिलनाडु में ऑटो ड्राइवर ने हिला दी सिसायत, इस शख्स ने छुड़ाए बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने, हर जगह हो रही तारीफ
Cops dancing in Bengal after @BJP4India wins…
They will be entitled to 7th Pay commission from this year.#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 #ElectionResults2026 pic.twitter.com/mLqpiD1qkD— MANOGYA LOIWAL मनोज्ञा लोईवाल (@manogyaloiwal) May 4, 2026
यूजर्स के रिएक्शन ने बढ़ाई बहस
यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कुछ लोग इसे बदलाव का संकेत बता रहे हैं तो कुछ इसे ब्रह्म करार दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा बंगाल पुलिस की वर्दी तो सफेद होती है, यह खाकी वर्दी किस राज्य की है. वहीं दूसरे ने कहा यह वीडियो पोस्ट करने से इनकी नौकरी में खतरे में पढ़ सकती हैं. एक अन्य यूजर ने ताना कसते हुए लिखा कि पुलिस भी अब सियासी बदलाव के साथ अपना रुख बदल रही है तो कुछ यूजर्स ने इसे आजादी का जश्न बताते हुए समर्थन भी किया.
इस वीडियो को देख कर एक यूजर कमेंट करता है कि सोचो टीएमसी के अंडर इन पुलिस वालों की सिचुएशन कैसी रही होगी. वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ये पुलिस वाले इस साल सातवें वेतन आयोग के हकदार होंगे, इसलिए नाच रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक कमेंट कर दिया कि फाइनली पश्चिम बंगाल में आजादी पहुंच चुकी है. एक और यूजर कमेंट करता है कि यह वीडियो दिखाता है कि ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल की हालत कैसी थी. वहीं, एक यूजर मजाक में कमेंट करता है कि सत्ता बदलते ही पुलिस ने भी फटाफट अपनी आइडियोलॉजी बदल दी.
ये भी पढ़ें-चलती ट्रेन में शर्मनाक हरकत! घूरने से शुरू हुआ विवाद, युवक ने महिला को जड़ा थप्पड़- वीडियो वायरल





