Nitish Cupboard Enlargement: पढ़ें आखिर कब होगा बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा की वजह से हो रही देरी!
नीतीश कुमार का भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद पहला मंत्रिमंडल अटका हुआ है। अब बुधवार को पटना में दिन भर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा चलती रही। यह सुनने में आया कि गुरुवार की शाम तक नए मंत्री सरकार में शामिल हो जाएंगे, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 10:16 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 13 Mar 2024 10:16 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। नीतीश कुमार का भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद पहला मंत्रिमंडल अटका हुआ है। अब बुधवार को पटना में दिन भर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा चलती रही। यह सुनने में आया कि गुरुवार की शाम तक नए मंत्री सरकार में शामिल हो जाएंगे, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
सूत्रों की मानें तो भाजपा की तरफ से अभी तक उन नेताओं के नाम नहीं सौंपे गए हैं, जिनको मंत्री बनाया जाना है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार अटका हुआ है।
50 दिन के बाद भी नहीं हो रहा मंत्रिमंडल विस्तार
नीतीश कुमार के भाजपा के साथ सरकार बनाने की घटना को 50 दिन बीत गए हैं। अभी तक सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है। इस सप्ताह ऐसी चर्चाएं होती रहीं कि 15 मार्च तक सरकार में नए मंत्री शामिल हो सकते हैं।
नीतीश को बीजेपी की लिस्ट का इंतजार
यह चर्चा बहुत पहले से चल रही है कि नीतीश कुमार की सरकार का विस्तार 15 मार्च तक हो जाएगा। बुधवार को फिर से इस बात ने तूल पकड़ ली कि गुरुवार की शाम तक मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। नीतीश कुमार को भाजपा के उन नेताओं की सूची का इंतजार है, जिनको शपथ लेनी है।
सूत्रों की तरफ से बताया गया कि बुधवार रात तक भाजपा की तरफ से नेताओं की सूची नहीं सौंपी गई है। सरकार के पास यह सूची समय पर पहुंच जाती है, तो गुरुवार की शाम को मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। ऐसा न होने पर 15 मार्च तक का इंतजार और करना होगा।
नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, तो उनके साथ कुल 9 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें दो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा थे। मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, प्रेम कुमार, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कमार, सुमित कुमार सिंह और संतोष कुमार सुमन हैं।


