बंदर ने दिखाई इंसानियत, रोती बच्ची को गले लगाकर किया प्यार, वीडियो देख भावुक हुआ इंटरनेट

बंदर ने दिखाई इंसानियत, रोती बच्ची को गले लगाकर किया प्यार, वीडियो देख भावुक हुआ इंटरनेट


सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इंसान नहीं बल्कि एक बंदर इंसानियत की मिसाल पेश करता नजर आ रहा है. आमतौर पर बंदरों को शरारती और आक्रामक माना जाता है, लेकिन इस वीडियो ने उस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. यहां एक छोटा सा मासूम पल दिख रहा है, जहां एक रोती हुई बच्ची को चुप कराने के लिए एक बंदर खुद आगे आता है और उसे ऐसे दुलार करता है जैसे कोई अपना हो. यह नजारा इतना भावुक है कि देखने वाला हर शख्स कुछ देर के लिए ठहर जाता है.

बंदर ने मासूम बच्ची को लगाया गले

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची किसी बात को लेकर रो रही होती है. तभी अचानक एक बंदर उसके पास आता है और बिना किसी डर या आक्रामकता के उसे गले लगा लेता है. बंदर बच्ची के सिर पर हाथ फेरता है और उसे शांत करने की कोशिश करता है. यह दृश्य लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि जंगली जानवर का ऐसा व्यवहार कम ही देखने को मिलता है.

वीडियो में दिखा भावुक पल

वीडियो में साफ नजर आता है कि बंदर बड़े प्यार से बच्ची को पकड़कर उसके सिर को सहला रहा है. बच्ची भी पहले थोड़ी घबराई हुई लगती है, लेकिन धीरे-धीरे वह शांत हो जाती है. आसपास खड़े लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं और कुछ लोग वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं. यह पूरा पल इतना सच्चा और नैचुरल लगता है कि कई लोग इसे ‘रियल लव’ का उदाहरण बता रहे हैं. हालांकि कुछ लोग वीडियो को एआई जनरेटेड बता रहे हैं और कह रहे हैं कि एआई के दौर में असली और नकली वीडियो की पहचान करना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया रिएक्शन

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि “जानवरों में इंसानों से ज्यादा भावनाएं होती हैं” तो कोई इसे “सबसे प्यारा वीडियो” बता रहा है. कई लोगों ने कहा कि यह वीडियो यह सिखाता है कि प्यार और अपनापन किसी एक प्रजाति तक सीमित नहीं है. यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर भावुक हो रहे हैं. वीडियो को เหลือจะเชื่อ नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो